Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Kareena Kapoor Saif Ali Khan son taimur ali khan hoist flag See pics videos

Republic Day पर तैमूर अली खान ने फहराया झंडा, देखें Photos

आज पूरा भारत 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान भी रिपब्लिक डे सेलिब्रेट करते दिखे। उन्होंने अपने घर पर झंडा फहराया है जिसकी तस्वीरें सोशल...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 26 Jan 2020 01:21 PM
हमें फॉलो करें

आज पूरा भारत 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान भी रिपब्लिक डे सेलिब्रेट करते दिखे। उन्होंने अपने घर पर झंडा फहराया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तैमूर ने इस दौरान कुर्ता-पजामा पहना हुआ है जिसमें वह बहुत क्यूट लग रहे हैं। इसके साथ ही तैमूर ने छोटे-छोटे झंडे भी हाथ में पकड़ रखे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

फैन्स को तैमूर की ये फोटोज काफी पसंद आ रही है। वे तैमूर के इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

Peppa Pig के साथ वीडियो भी हुआ वायरल...

हाल ही में मुंबई में एक इवेंट हुआ जहां रितेश देशमुख, सोहा अली खान, करीना कपूर खान, मीरा राजपूत, अपने बच्चों को लेकर पहुंचे। तैमूर जब इवेंट में करीना संग पहुंचे तो वे कार्टून कैरेक्टर ‘पैपा पिग’ को दिखकर काफी एक्साइटेड हो गए और उन्हें देखकर कूदने लगे। 

तैमूर के बाद दूसरा बेबी प्लान करने पर करीना ने कही ये बात

कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान तैमूर के बाद दूसरे बेबी की प्लानिंग को लेकर पूछा तो करीना ने कहा, 'मैं एक ही बच्चे से खुश हूं। भगवान की हम पर बहुत कृपा है और हम इससे खुश हैं। फिलहाल हमारा इस फैमिली को एक्सटेंड करने का कोई प्लान नहीं है। हम हमारे काम में बिजी हैं। हमें फैमिली और काम में बैलेंस करना होता है।'

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें