Dance India Dance 7 के सेट पर कभी डांस तो कभी सेल्फी लेती दिखीं Kareena Kapoor
बॉलीवुड डीवा करीना कपूर टीवी की दुनिया में डेब्यू करने वाली हैं। जल्द ही वो रियलिटी शो डांस इंडिया डांस सीजन 7 में दिखाई देंगी। जी टीवी पर 'डांस इंडिया डांस' का महासंग्राम शुरु होने में बस...
बॉलीवुड डीवा करीना कपूर टीवी की दुनिया में डेब्यू करने वाली हैं। जल्द ही वो रियलिटी शो डांस इंडिया डांस सीजन 7 में दिखाई देंगी। जी टीवी पर 'डांस इंडिया डांस' का महासंग्राम शुरु होने में बस कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में निश्चित रूप से करीना के फैंस उन्हें टीवी शो जज करते हुए देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे।
इस शो में करीना जज की भूमिका में नजर आएंगी। तभी तो शो की शूटिंग में करीना एक परफेक्ट जज की तरह अपने फैंस का दिल जीतती नजर आईं। कभी तो करीना ने अपने लटके झटकों से डांस फ्लोर पर आग लगा दी तो कभी वो सबको साथ सैल्फी लेती नजर आईं। करीना ने इस दौरान ग्रीन कलर का गाउन पहन रखा है। लाइट मेकअप के साथ उन्होंने बालों में बन बनाया हुआ है।
आपको बता दें कि इससे पहले भी लंदन में छुट्टियां बिताने से पहले ही वो शो का एक एपिसोड शूट करके गई थीं। अब लौटने के बाद उन्होंने अपना दूसरा दिन शूट किया है। 'डांस इंडिया डांस' की सेट करीना की कई सारी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग शुरू करेंगी। फिल्म में उनके साथ इरफान खान और राधिका मदान मुख्य भूमिका में हैं।