Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Kareena Kapoor Khan with Son Taimur Ali Khan Gives Pose to Paps in Full Style See Video - Entertainment News India

करीना कपूर खान के साथ फुल स्टाइल में रेस्टोरेंट से निकले तैमूर, पोज देने में अभी से हो गए हैं एक्सपर्ट

Kareena Kapoor Khan and Taimur Ali Khan Photos: रेस्त्रां से बाहर आते ही करीना कपूर खान जब पोज देने को रुकीं तो वहीं पर तैमूर भी तुरंत थम गए और पापाराजी के लिए पोज देने लगे। दोनों का वीडियो वायरल है।

Puneet Parashar टीम लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीWed, 20 April 2022 06:22 AM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस फोटो में करीना कपूर खान अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान के साथ नजर आ रही हैं। करीना कपूर खान का ये वीडियो बांद्रा के एक जापानी रेस्टोरेंट के बाहर रिकॉर्ड किया गया है जब वह अपने बेटे के साथ इस रेस्त्रां से बाहर आ रही थीं। वीडियो में करीना कपूर खान काफी अच्छे मूड में नजर आ रही हैं, लेकिन अटेंशन तो कोई और ही ले गया।

पोज देने में एक्सपर्ट हो गए हैं तैमूर!
मम्मी करीना कपूर खान का हाथ थामकर बाहर आ रहे तैमूर अली खान तो जैसे पोज देने में एक्सपर्ट हो चुके हैं। रेस्त्रां से बाहर आते ही करीना कपूर खान जब पोज देने को रुकीं तो वहीं पर तैमूर भी तुरंत थम गए और पापाराजी के लिए पोज देने लगे। इसके बाद जब करीना गाड़ी की तरफ आगे बढ़ीं तो वह भी उनके साथ-साथ आगे बढ़ गए। पैप्स के बहुत आवाज देने पर भी तैमूर ने रिएक्ट नहीं किया।

कॉमेंट बॉक्स में क्या बोले तैमूर फैंस!
कमेंट बॉक्स में फैंस ने तैमूर को लेकर रिएक्शन किया है। एक यूजर ने लिखा- ऐसा लगता है कि तैमूर को फोटोग्राफर्स कुछ खास पसंद नहीं हैं। बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान को शुरू से ही मीडिया का काफी ज्यादा अटेंशन मिला है। इस बारे में करीना कपूर खान कई बार विरोध भी जता चुकी हैं कि उनके बेटे को उसकी प्राइवेसी मिलनी चाहिए।

ऐसा था तैमूर और करीना कपूर का लुक
एक अन्य यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'टाइगर ने कमाल कर दिया।' ब्लू टीशर्ट और ग्रे पैंट्स में तैमूर का लुक काफी कमाल का लग रहा था। इसके साथ तैमूर अली खान ने ब्लैक कलर के शूज पहने थे जो काफी अच्छे लग रहे थे। वहीं बात करें करीना कपूर खान के लुक की तो वह टीशर्ट-पैंट्स और व्हाइट स्पोर्ट शूज में नजर आईं। करीना ने अपने बालों को पीछे की तरफ बांध रखा था।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें