तैमूर को जब करीना कपूर और सैफ अली खान ने दी थी गुड न्यूज, बेटे से मिला था यह रिएक्शन
बॉलीवुड एक्टर करीना कपूर खान और सैफ अली खान अपने दूसरे बेबी के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर तैमूर अली खान का नन्हे मेहमान के बारे में बताना उनके लिए एक्साइटमेंट से भरा अनुभव...
बॉलीवुड एक्टर करीना कपूर खान और सैफ अली खान अपने दूसरे बेबी के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर तैमूर अली खान का नन्हे मेहमान के बारे में बताना उनके लिए एक्साइटमेंट से भरा अनुभव रहा। तैमूर अली खान के साथ नन्हा मेहमान होगा, जिसके संग वह खेल सकते हैं। कपल के करीबी सूत्र ने बताया कि तैमूर कजिन इनाया संग खेलना बहुत पसंद करते हैं। ऐसे में सैफ और करीना ने जब तैमूर को प्रेग्नेंसी की के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि आपके पास अब पर्मानेंट भाई या बहन आने वाला है, जिसके साथ आप खेल सकते हो।
तैमूर अपने साथी के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और काफी एक्साइटेड भी हैं। तैमूर के साथ सैफ और करीना नए मेहमान के आने की तैयारियों में व्यस्त हैं। हाल ही में करीना कपूर खान बेटे तैमूर अली खान संग बहन करिश्मा कपूर के घर पर स्पॉट की गईं। सैफ अली खान ने भी पैटरनिटी लीव ली हुई हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो करीना और सैफ के नए घर में आने वाले बेबी के लिए एक स्पेशल नर्सरी बनाई गई है, साथ ही तैमूर संग खेलने का एक कॉर्नर तैयार किया गया है। पहले के मुकाबले करीना और सैफ का यह नया घर बड़ा है। इसके साथ ही दोनों की एक्सपेंसिव लाइब्रेरी भी इस घर में बनाई गई है।
अभी तक खबरें कन्फर्म नहीं हो पाई हैं कि करीना और सैफ अपने नए घर में शिफ्ट हो चुके हैं या नहीं, या फिर वह दूसरे बेबी के आने के बाद इसमें शिफ्ट होंगे। हाल ही में एक्ट्रेस ने नए घर के लैविश बेडरूम की एक फोटो शेयर की थी, जिसके बाद वह चर्चा में आई थीं। इसके अलावा करीना ने अपने गर्ल गैंग के लिए एक हाउस पार्टी भी ऑर्गेनाइज की थी। इसमें मलाइका अरोड़ा, बहन करिश्मा कपूर और दोस्त अमृता अरोड़ा के साथ नताशा पूनावाला भी शामिल हुई थीं।