गाड़ी से उतरते ही तैमूर ने किया कुछ ऐसा कि करीना कपूर भागी पीछें, देखें फिर एक्ट्रेस ने बेटे के साथ क्या किया
करीना कपूर खान और बेटे तैमूर अली खान का वीडियो सामने आया है जो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में तैमूर ने किया कुछ ऐसा कि करीना तेजी से बेटे के पीछे भागीं।

इस खबर को सुनें
करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान अभी इतने छोटे हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अब आज तैमूर और करीना का नया वीडियो सामने आया है जिसमें मां-बेटे की मस्ती साफ नजर आ रही है। वीडियो में आप देखेंगे कि करीना और तैमूर कहीं से गाड़ी में आते हैं। अब तैमूर, करीना से गाड़ी से पहले उतरते हैं और फिर सीधा भाग जाते हैं। करीना उन्हें देखकर तपरंत गाड़ी से उतरती हैं और तैमूर के पीछे भागती हैं। इस दौरान करीना के चेहरे पर हंसी भी दिख रही है। फिर तैमूर करीना के पास आते हैं और एक्ट्रेस उन्हें पकड़कर ले जाती हैं। वीडियो में आप दोनों मां-बेटे को कैजुअल लुक में देखेंगे। करीना ने ब्लू और व्हाइट शर्ट पहनी है ब्लैक योगा पैंट के साथ तो वहीं तैमूर ने ब्लू टी शर्ट और ब्लैक पैंट्स पहने हैं।
फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। कोई कह रहा है कि दोनों मां-बेटे प्यारे लग रहे हैं। तो वहीं एक ने कमेंट किया, ये आज का सबसे क्यूट वीडियो है। फैंस इस पर खूब दिल वाले इमोजी पोस्ट किए हैं। बता दें कि इससे पहले सैफ अली खान का वीडियो भी आया था जिसमें वह जिम जाते नजर आ रहे थे। सैफ फोटोग्राफर्स को देखते हुए कहते हैं कि जिम जा रहे हैं, लोगों को लगता है टहलने निकल गए हैं। सैफ के बारे में बता दें कि वह इन दिनों शॉर्ट ब्रेक पर हैं। वह बच्चों और पत्नी के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
प्रोफेशनल लाइफ
करीना की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में उन्होंने लंदन में हंसल मेहेता की फिल्म की शूटिंग खत्म की है। शूटिंग के लिए करीना अपने छोटे बेटे जेह को लेकर गई थीं। वहीं सैफ मुंबई में बड़े बेटे तैमूर के साथ थे। इसके अलावा करीना फिल्म द क्रयू में नजर आएंगी और इसमें करीना के साथ तब्बू और कृति सेनन अहम किरदार में हैं। फिल्म को राजेश कृष्णन डायरेक्ट कर रहे हैं तो वहीं रिया कपूर इसे प्रोड्यूस करेंगी। फिल्म की शूटिंग अगले साल फरवरी से शुरू होगी।
वहीं सैफ की बात करें तो वह लास्ट फल्म विक्रम वेधा में नजर आए थे जिसमें उनके साथ ऋतिक रोशन लीड रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। अब सैफ फिल्म आदिपुरुष में नजर आएंगे। इस फिल्म को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सैफ के साथ प्रभास और कृति सेनन लीड रोल में हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था जिसे काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। फिल्म के वीएफएक्स को पसंद नहीं किया गया। अब फिल्म के वीएफएक्स पर दोबारा काम किया जा रहा है। फिल्म अगले साल जून को रिलीज होगी।