करीना कपूर खान ने ओटीटी एक्टर्स को लेकर किया कमेंट, कहा- इनकी वजह से तो बड़े-बड़े स्टार्स भी...

टीम लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

करीना कपूर खान जल्द ही फिल्म जाने जान के जरिए ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म का करीना खूब जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच करीना ने ओटीटी एक्टर्स को लेकर ऐसा कमेंट किया जो वायरल हो रहा है।

करीना कपूर खान ने ओटीटी एक्टर्स को लेकर किया कमेंट, कहा- इनकी वजह से तो बड़े-बड़े स्टार्स भी...

करीना कपूर खान जल्द ही ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं। वह सुजॉय घोष की फिल्म जाने जान में नजर आएंगी जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। काफी समय से फैंस करीना के ओटीटी डेब्यू का इंतजार कर रहे थे। करीना खुद भी अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर एक्साइटेड थीं। अब करीना ने ओटीटी एक्टर्स को लेकर बात की और बताया कि ये एक्टर्स बड़े-बड़े स्टार्स को टक्कर दे रहे हैं। इसके अलावा करीना ने बताया कि उनके ओटीटी डेब्यू के लिए सैफ ने उन्हें क्या जरूरी सलाह दी थी।

विजय-जयदीप की तारीफ
करीना ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, 'जब मैंने कहा कि मैं जयदीप और विजय के साथ काम कर रही हूं तो ये एक्टर्स अलग-अलग तरह से ट्रेन हुए हैं और मुझे लगता है कि ये पूरी जनरेशन जो है ओटीटी एक्टर्स की ये बड़े-बड़े स्टार्स को टक्कर दे रहे हैं अपनी परफॉर्मेंस से। मुझे लगता है कि सैफ ने ये अच्छे सेंस में कहा होगा जब वह बोले कि ज्यादा फोकस होना चाहिए, बिल्कुल तैयार रहना जब जयदीप और विजय के साथ काम करो क्योंकि वे इतने शानदार हैं। मुझे लगता है कि यह काफी अच्छी सलाह है। वह एक शानदार एक्टर भी हैं।'

सैफ की जरूरी सलाह
करीना ने सैफ को लेकर कहा, 'सैफ की अच्छी बात यह है कि वह हमेशा मुझे चैलेंज लेने के लिए मोटिवेट करते हैं। बच्चे होने के बाद वह हमेशा मुझसे कहते कि अच्छी स्क्रिप्ट्स सुनो जिससे आप अपने टैलेंट को दिखा सकती हो। उनकी वजह से मैं सुजॉय घोष के साथ काम कर रही हूं।'

मेकअप लगाकर सीधा डायलॉग मत बोलना
बता दें कि इससे पहले करीना ने सैफ को लेकर कहा था, 'सैफ को जब मेरे इस प्रोजेक्ट के बारे में पता चला तो उन्होंने कहा ऐसा नहीं कि मेकअप लगाकर तुम सेट पर जाकर डायलॉग्स बोलोगी। प्लीज ये एटीट्यूड मत रखना। तुम जयदीप और विजय के साथ काम कर रही हो। सैफ ने मुझे ऐसे वॉर्न किया था और मैं भी एक स्टूडेंट की तरह उनकी बातों पर ध्यान दे रही थी। सैफ ने यह भी कहा था कि बैकबेंचर बनकर रहना बंद करो। आगे के बेंच पर आकर कुछ करो। मैंने भी कहा ठीक है ठीक है।'

जाने जान
फिल्म जाने जान की बात करें तो ये जपान की पॉपुलर नॉवेल द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स पर आधारित है। इस फिल्म के जरिए वह पहली बार विजय और जयदीप के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। कुछ दिनों पहले ट्रेलर रिलीज हुआ था और करीना की परफॉर्मेंस उसमे काफी अच्छी लगी। ट्रेलर से पता चल रहा है कि फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरी है। फिल्म 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
 

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़करीना ने ओटीटी एक्टर्स को लेकर किया कमेंट, कहा- इनकी वजह से तो...