Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Kareena Kapoor has shared a video montage of Taimur Ali Khan on the occasion of World Environment Day

विश्व पर्यावरण दिवस: करीना कपूर ने शेयर किया वीडियो, समंदर किनारे खेलते दिखे तैमूर अली खान

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं और प्रकृति पर अपनी- अपनी बात कही। ऐसे में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर अली खान खान...

विश्व पर्यावरण दिवस: करीना कपूर ने शेयर किया वीडियो, समंदर किनारे खेलते दिखे तैमूर अली खान
Avinash Singh Pal हिन्दुस्तान, मुंबईSat, 5 June 2021 10:53 PM
हमें फॉलो करें

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं और प्रकृति पर अपनी- अपनी बात कही। ऐसे में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर अली खान खान का वीडियो मॉन्टाज शेयर किया है, जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया।

बीच पर दिखे तैमूर
करीना कपूर द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो मॉन्टाज में तैमूर अली खान समंदर किनारे नंगे पैर रेत से खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में तैमूर, टॉम एंड जैरी की टीशर्ट पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो में आप देख सकते हैं कि तैमूर सैंडकैसल बनाते देख रहे हैं।

क्या है कैप्शन
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर करीना ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- प्रोटेक्ट, हील, लव। इसके साथ ही उन्होंने #WorldEnvironmentDay का भी इस्तेमाल किया है। याद दिला दें कि इससे पहले अर्थ डे के खास मौके पर करीना कपूर खान ने सैफ और तैमूर की फोटो शेयर की थी, जहां सैफ और तैमूर खेत में काम करते दिख रहे थे।

लाल सिंह चड्ढा में आएंगी नजर
बात करीना कपूर खान के प्रोजेक्ट्स की करें तो अभिनेत्री जल्दी ही आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक है। फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन कर रहे हैं। इसके अलावा करीना के खाते में करण जौहर की तख्त भी है, हालांकि तख्त को लेकर कई बार अलग अलग खबरें सामने आ चुकी हैं, ऐसे में इसके वजूद पर संकट नजर आ रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें