Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़kareena kapoor and saif ali khan son taimur s new look viral photo

WOW! तैमूर का बदल गया लुक, बिखरे बालों में नहीं चोटी में आ रहे हैं नजर

बॉलीवुड की बेबो और सैफ अली खान के छोटे नवाब किसी न किसी वजह से खबरों में बने रहते हैं। इस बार वो अपने न्यू लुक को लेकर सोशल मीडिया पर खूब फेमस...

लाइव हिन्दुस्तान टीम दिल्लीThu, 22 Feb 2018 10:03 AM
हमें फॉलो करें

पापा की फोटो देखते हुए तैमूर

1 / 3

बॉलीवुड की बेबो और सैफ अली खान के छोटे नवाब किसी न किसी वजह से खबरों में बने रहते हैं। इस बार वो अपने न्यू लुक को लेकर सोशल मीडिया पर खूब फेमस हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर तैमूर की एक फोटो चर्चा में है, जिसमें वो एक छोटी सी चोटी में नजर आ रहे हैं। इस फोटो में तैमूर ने अपने हाथ में पापा सैफ की फोटो का फ्रेम पकड़ रखा है। उनकी इस फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है मानो जैसे तैमूर पापा सैफ को मिस कर रहे हैं और उनकी फोटो देखकर उन्हें बुला रहे हैं। तैमूर की यह फोटो साइड से ली गई हैं। फोटो को अगर ध्यान से देखते हैं, तो साइड से तैमूर की शक्ल दादी शर्मिला टैगोर से मिलता है। अब तक तैमूर बिखरे-बिखरे बालों में ही नजर आते थे, लेकिन इस बार वो पोनी टेल में नजर आ रहे हैं। तैमूर इस लुक में भी काफी क्यूट लग रहे हैं। उनकी ये पहली फोटो है, जब वो सवरे हुए बालों में चोटी के साथ नजर आए हैं। 

इरफान खान को हुई ये बीमारी, रोकनी पड़ गई फिल्म की शूटिंग

SHOCKING: जिस सीन से प्रिया हुईं पॉपुलर, क्या वो चोरी किया हुआ है!

फेमस स्टार किड बने तैमूर

2 / 3

तैमूर की ये फोटो वाकई काफी क्यूट है कि फोटो पर से नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है। सैफ और करीना कई बार बेटे तैमूर को लेकर मीडिया से बातचीत में साफ कर चुके हैं, कि वो तैमूर को नॉर्मल बच्चों की तरह बचपन जीने देना चाहते हैं व की किसी स्टार किड की तरह। लेकिन तैमूर अपने जन्म के बाद से ही खूब सुर्खियों में है। और उनकी इस फैन फॉलोइंग को देखते हुए लगता है कि लोकप्रियता के मामले में उन्होंने सभी स्टार किड्स को पीछे छोड़ दिया है। 

वीरे दी वेडिंग से कर रही हैं कमबैक

3 / 3

वहीं अगर करीना कपूर की फिल्मों की बात की जाए, तो वो तैमूर के जन्म के बाद फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से कमबैक करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी दिखाई देने वाली हैं। करीना आखिरी बार फिल्म 'उड़ता पंजाब' में नजर आईं थी। करीना की कमबैक फिल्म 1 जून को रिलीज होने वाली है। आपको बता दें कि करीना की ये फिल्म सलमान की फिल्म 'कारवां' से क्लैश होने वाली है।

 

ऐप पर पढ़ें