बिपाशा बसु की बिना मेकअप वाली सेल्फी पर पति करण सिंह ग्रोवर ने किया कमेंट
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर लंबे समय के बाद सुर्खियों में हैं। अपनी फिटनेस और रोमांटिक तस्वीरों को लेकर लाइमलाइट में रहने वाले करण-बिपाशा दो तस्वीरें को लेकर चर्चा में...
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर लंबे समय के बाद सुर्खियों में हैं। अपनी फिटनेस और रोमांटिक तस्वीरों को लेकर लाइमलाइट में रहने वाले करण-बिपाशा दो तस्वीरें को लेकर चर्चा में हैं। आपको बता दें कि बिपाशा खुद को फिट रखने के लिए तमाम उपाय तो अपनाती रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और लगभग रोज ही अपनी दिनचर्या अलग - अलग तरीकों से अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करती रहती हैं। अब बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट वर्कआउट सेल्फी पोस्ट की है, जिसमें बिना मेकअप के नदर आ रही हैं। बिपाशा की सेल्फी पर उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने कमेंट किया है।
बिपाशा बासु ने अपनी सेल्फी शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'ब्राउन गर्ल = मैं।' इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली वाला इमोजी शेयर किया। उन्होंने हैशटैग के साथ लव योर सेल्फ यानी खुद से प्यार करें और मीन द माई मैट यानी अपने पार्टनर से। उनके इस पोस्ट पति करण सिंह ग्रोवर ने कई सारे आंखों में दिल भरे स्माइली वाले इमोजी कमेंट किया। इसके रिप्लाई में बिपासा बासु ने किस वाले इमोजी कमेंट किए। फोटो में वह ब्लैक टैंक टॉप पहन रखा है, जिसे योगा पैंट्स के साथ मैच किया है।
इसके अलावा उनकी दोस्त और ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने कमेंट कर उन्हें हॉट बताया। फिल्ममेकर फराह अली खान ने भी कई आंखों में दिल भरे स्माइली वाले इमोजी के साथ थम्ब अप वाले इमोजी का कमेंट किया।
आपको बता दें कि बिपाशा और करण ने 2016 में शादी की थी और उन्होंने 30 मई को अपनी चौथी सालगिरह मनाई। शादी के चार साल पूरे होने पर करण ने सोशल मीडिया के जरिए बिपाशा के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हुए बेहद ही भावुक पोस्ट लिखा था जो काफी वायरल हुआ था। शादी से पहले करण और बिपाशा ने एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया था। बिपाशा की यह पहली शादी थी जबकि करण इस रिश्ते को तोड़कर बाहर आए थे। बिपाशा का नाम करण से पहले जॉन अब्राहम के साथ जोड़ा जाता था, लेकिन बेहद बुरी तरह दोनों का यह रिश्ता खत्म हुआ। दोनों ने कुछ फिल्में साथ में भी की थीं। फिल्मी दुनिया से दोनों ने ही दूरी बनाई हुई है। काफी अरसे से दोनों को किसी बड़े प्रोजेक्ट में नहीं देखा गया और ना ही आगे ऐसा कुछ नजर आ रहा है।