Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़karan mehra is in shocked after yeh rishta kya kehlata hai actress divya bhatnagar death

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस दिव्या के निधन से सदमे में करण मेहरा, कहा- लाइफ में कब क्या हो जाए नहीं पता

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम दिव्या भटनागर का सोमवार को निधन हो गया। दिव्या के जाने से उनके साथ इसी शो में काम कर चुके करण मेहरा काफी दुखी हैं। करण, शो में नैतिक का किरदार निभाते थे। करण ने दिव्या के...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 8 Dec 2020 12:57 PM
हमें फॉलो करें

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम दिव्या भटनागर का सोमवार को निधन हो गया। दिव्या के जाने से उनके साथ इसी शो में काम कर चुके करण मेहरा काफी दुखी हैं। करण, शो में नैतिक का किरदार निभाते थे। करण ने दिव्या के निधन की खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे साथ काम कर चुकीं दिव्या भटनागर के निधन की खबर काफी चौंकाने वाली है। दिव्या मेरी फेवरेट थीं। वह अपनी हंसी और क्यूटनेस से सबका दिल जीत लेती हैं। लाइफ में कब क्या हो जाए कुछ नहीं पता। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।'

हिना खान भी हुई दुखीं

हिना ने लिखा, 'दिव्या ने अपने कैप्शन में कहा था। यह लड़की सोना थीं, खुलकर जिंदगी जीती थीं। बहुत ही खूबसूरत इंसान थीं और इनकी आंखों में चमक दिखती थी। तुम्हारी बहुत याद आएगी। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दें।'

बता दें कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दिव्या वेंटिलेटर पर थीं। उनकी हालत काफी गंभीर थी। दिव्या की तबीयत को लेकर उनकी मां ने कहा था, 'दिव्या को पिछले 6 दिनों से बहुत तेज बुखार था। उसे बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा था। मैं दिल्ली से आई हूं। मैंने फिर दिव्या का ऑक्सीजन लेवल चेक किया जो काफी गिरा हुआ था। वह अभी वेंटिलेटर पर है और उसकी हालत अभी नाजुक है।'

दिव्या की मां ने यह भी कहा था कि दिव्या के पति फ्रॉड हैं। उन्होंने कहा था, 'दिव्या का पति उसे छोड़कर चला गया और उसने दिव्या की हालत के बारे में जानने की कोशिश भी नहीं की।'

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें