प्रियंका चोपड़ा से मिलते ही करण जौहर ने छेड़ी पॉडकास्ट की चर्चा, जानें इवेंट में क्या हुई बातचीत
करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा शुक्रवार को अंबानी के इवेंट में मिले। प्रियंका के पॉडकास्ट के बाद करण का नाम चर्चा में रहा। अब इसका खुलासा हुआ है कि दोनों के बीच उस दौरान क्या बातचीत हुई।

प्रियंका चोपड़ा अपने एक पॉडकास्ट की वजह से चर्चा में आई थीं जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के डर्टी पॉलिटिक्स के चलते इंडस्ट्री छोड़ने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि हॉलीवुड जाना उनकी मर्जी नहीं थी बल्कि मजबूरी में जाना पड़ा था। प्रियंका के इस बयान को लोगों ने करण जौहर से जोड़कर देखना शुरू किया। कंगना रनौत ने भी करण पर निशाना साधा। इस बीच दोनों शुक्रवार को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में मिले। जहां वो खुलकर बातें करते दिखे। अब दोनों के बीच क्या बातचीत हुई इसके बारे में जानकारी सामने आई है।
प्रियंका और करण की बातचीत
सोशल मीडिया पर पपराजी ने करण और प्रियंका का इवेंट से वीडियो शेयर किया। प्रियंका ने करण को गले लगाया और जोर-जोर से हंसती दिखीं। इस दौरान करण ने प्रियंका के पॉडकास्ट की चर्चा की और उनके खुलासों को लेकर उन्हें चिढ़ाया। करण ने वादा किया कि वो प्रियंका, निक जोनस और बेटी मालती मैरी से मिलने लॉस एंजेलिस में आएंगे।
चॉइस नहीं, मजबूरी थी हॉलीवुड जाना? प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार बताई बॉलीवुड छोड़ने की वजह
प्रियंका की बेटी से अमेरिका में मिलना चाहते हैं करण
बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि जैसे ही प्रियंका ने करण को देखा वह उन्हें गले लगाने के लिए आगे बढ़ीं और उन्होंने कुछ देर बात की। करण ने कंट्रोवर्शियल पॉडकास्ट को लेकर उन्हें चिढ़ाया और प्रियंका ने जवाब दिया कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। उन्होंने वादा किया कि अगली बार जब वो वहां आएंगे तो वो लॉस एंजेलिस में मिलेंगे। करण प्रियंका और निक की बेटी मालती से मिलना चाहते हैं।
रिपोर्ट में आगे कहा कि करण और प्रियंका एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। वे सोशली मिलते हैं। एक दूसरे को मैसेज भेजते हैं और जानते हैं कि उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है।