Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़karan johar kids yash and roohi are giving tough competition to taimur ali khan on social media

तैमूर अली खान से कम नहीं करण जौहर के दोनों बच्चे यश और रूही, सोशल मीडिया पर दे रहे हैं कॉम्पटीशन

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की पॉपुलैरिटी किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। उनकी फोटोज आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। फैन्स भी उनकी फोटोज देखने के लिए एक्साइटेड रहते...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 6 April 2020 10:30 PM
हमें फॉलो करें

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की पॉपुलैरिटी किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। उनकी फोटोज आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। फैन्स भी उनकी फोटोज देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। लेकिन इन दिनों तैमूर से ज्यादा पॉपुलैरिटी किसी और स्टार किड को मिल रही है। बता दें कि जो बच्चे आज कल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं वो और कोई नहीं बल्कि करण जौहर के दोनों बच्चे यश और रूही हैं। करण इन दिनों अपने बच्चों के वीडियोज शेयर कर रहे हैं जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। उनके बच्चों की क्यूटनेस को सभी पसंद कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

जिस तरह दोनों बच्चे अपने पापा के साथ मस्ती करते हैं और उनके कपड़ों का मजाक उड़ाते हैं वो काफी मजेदार है।

जब यश ने कहा कि कोरोना वायरस से हमें अमिताभ बच्चन बचा सकते हैं...

कोरोना वायरस की वजह से सभी सेलेब्स घर में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इसी बीच करण जौहर अपने बच्चों के कई फनी वीडियोज शेयर करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने बेटे का वीडियो शेयर किया था। वीडियो में करण, यश से कहते हैं कि ये कोरोना की वजह से कितना बुरा समय चल रहा है। तुम्हें क्या लगता है कि हमारी लाइफ से इस वायरस को कौन ले जा सकता है। तो यश ने कहा, अमिताभ बच्चन।

बेटे की बात सुनकर शॉक्ड करण ने फिर पूछा कि अमिताभ बच्चन कैसे इसे लेकर जा सकते हैं तो यश कहते हैं, अमिताभ बच्चन मेरे कमरे में नहीं आएंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें