करिश्मा कपूर की ऐसी फोटो देखकर ये क्या बोल गए करण जौहर, जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन
करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) कल अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। करिश्मा के जन्मदिन सेलिब्रेश के अवसर पर उनके साथ उनकी मां बबीता, बहन करीना और करिश्मा के दोनों बच्चों के साथ ही साथ तैमूर अली...
करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) कल अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। करिश्मा के जन्मदिन सेलिब्रेश के अवसर पर उनके साथ उनकी मां बबीता, बहन करीना और करिश्मा के दोनों बच्चों के साथ ही साथ तैमूर अली खान भी अपनी मौसी के साथ थे। सुबह जहां तैमूर के साथ लोलो मासी की बर्थडे केक काटते हुए तस्वीरें वायरल हुई थीं वहीं अब करिश्मा ने अपने जन्मदिन का स्वागत एक शानदार मोनोकनी तस्वीर के साथ किया है। मोनोकनी में अपनी ये तस्वीर डालते हुए करिश्मा ने लिखा कि, "हर उम्र में खुद से प्यार करों. ..आज मैं बर्थडे मूड में हूं ..। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैन्स के साथ करिश्मा के दोस्त भी इस पर कमेंट कर रहे हैं।
करिश्मा की इस तस्वीर पर 2.5 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में 16 साल में एंट्री की। उन्होंने पहली फिल्म में ही स्विम सूट पहनकर तहलका मचा दिया था। करिश्मा की इस फोटो पर कैटरीना कैफ, कियारा आडवानी, भाग्यश्री ने भी कमेंट किया है। वहीं फिल्म मेकर करण जौहर भी करिश्मा की इस फोटो को देखकर अपने आपको कमेंट करने से नहीं रोक पाए। करण ने करिश्मा की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि ओमजी! सो हॉट लोलो...। करण ने फायर इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
आपको बता दें कि करिश्मा अपनी अपने परिवार के साथ लंदन में हैं, अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। करिश्मा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। एक फोटो में करीना कपूर और करिश्मा कपूर को पोज करते हुए देखा जा सकता है। दूसरी तस्वीर में दोनों बेटियां अपनी मम्मी बबिता कपूर के साथ नजर आ रही हैं।
आपको बता दें कि आखिरी बार करिश्मा कपूर को साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'डेंजरस इश्क' में देखा गया था। हालांकि, उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में एक कैमियो में किया था। यह फिल्म पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी। अब करिश्मा कपूर जल्द ही ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'मेंटलहुड' में नजर आएंगी।