करण जौहर ने ट्विंकल खन्ना से पूछा- अक्षय कुमार में ऐसा क्या है जो तीनों खान में नहीं? एक्ट्रेस के जवाब ने की उनकी बोलती बंद, देखें वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। उन्होंने अब किताबें लिखना शुरू कर दिया। ट्विंकल खन्ना किसी भी बात पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं। फिर चाहे वह पब्लिकली हो या...

बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। उन्होंने अब किताबें लिखना शुरू कर दिया। ट्विंकल खन्ना किसी भी बात पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं। फिर चाहे वह पब्लिकली हो या फिर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर। कुछ साल पहले अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में शामिल हुए थे।
सोशल मीडिया पर ट्विंकल खन्ना ने उसी का एक पुराना वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें करण एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना से पूछते नजर आ रहे हैं कि अक्षय कुमार में ऐसा क्या है जो तीनों सुपरस्टार खान में नहीं। ट्विंकल खन्ना एक ऐसा जवाब देती हैं जिससे करण की बोलती बंद हो जाती है और वह बाद में हंसने लगते हैं। देखें वीडियो...
आपको बता दें कि करण और ट्विंकल एक अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। वीडियो शेयर करते हुए ट्विंकल खन्ना लिखती हैं कि दोस्तों, करण जौहर ने मुझे यह वीडियो भेजा जिसे देखने के बाद हम दोनों ही हंसने लगे थे। इस वीडियो से कैसे पीछा छुड़ाऊं समझ नहीं आता। वैसे किसी ने सच ही कहा है ओल्ड इज गोल्ड।
वहीं, करण जौहर आजकल लॉकडाउन के चलते घर में हैं और जुड़वां बच्चों (यश और रूही) संग क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियोज़ शेयर करते रहते हैं।


