करण जौहर ने बताया बीते साल कौन सी फिल्म लगी बेस्ट, बोले- लोग मुझे गंदी नजर से देखेंगे...

Jan 02, 2024 09:50 am ISTKajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबई
share

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के डायरेक्टर करण जौहर ने एनिमल की जमकर तारीफ की है। उन्होंने बताया कि वह ऐसे सीन में रोए हैं जिसमें कोई नहीं रो सकता। संदीप रेड्डी वांगा को करण ने जीनियस ने बताया है।

करण जौहर ने बताया बीते साल कौन सी फिल्म लगी बेस्ट, बोले- लोग मुझे गंदी नजर से देखेंगे...

संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी एनिमल की कुछ लोगों ने आलोचना की तो कई लोगों को फिल्म पसंद भी आई। अब तारीफ करने वालों में लेटेस्ट नाम करण जौहर का है। उन्होंने एनिमल को साल 2023 की बेस्ट फिल्म बताया है। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि इस साल उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के अलावा शाहरुख खान की पठान, जवान और डंकी भी रिलीज हुई थीं। करण जौहर ने बताया कि वह फिल्म का कौन सा सीन देखकर रोने लगे। कहा कि फिल्म की सक्सेस गेम चेंजर है।

एनिमल के लिए वैक्सीनेशन है RRKPK
करण जौहर  Galatta Plus से बात कर रहे थे। राउंडटेबल पर उनके साथ संदीप रेड्डी वांगा भी मौजूद थे। करण जौहर बोले, मैंने जबसे कहा कि मुझे एनिमल पसंद आई, लोग मेरे पास आकर बोलते हैं कि आपने तो रॉकी और रानी बनाई थी, वो एनिमल जैसी फिल्म के लिए वैक्सीनेशन है। यह एकदम ऑपोजिट स्ट्रीम की है। मैंने कहा कि मैं आपसे सहमत हूं क्योंकि मेरे लिए एनिमल साल की बेस्ट फिल्म है।

कबीर सिंह के वक्त लगता था डर
करण जौहर बोले कि इस स्टेटमेंट तक पहुंचने के लिए मुझे बहुत हिम्मत की जरूरत पड़ी क्योंकि जब आप लोगों के बीच होते हैं तो जजमेंटल होने का डर रहता है। जैसे कबीर सिंह के वक्त, जो कि मुझे बहुत पसंद आई थी, मुझे लगता था कि मैं ऐसा बोलूंगा तो कुछ लोग मुझे गंदी नजरों से देखेंगे लेकिन मुझे जरा भी फर्क नहीं पड़ता।

लड़ाई के बीच गाना
करण जौहर ने बताया कि उन्हें फिल्म में क्या अच्छा लगा। वह बोलते हैं, मुझे एनिमल इसलिए अच्छी लगी कि यह फ्रंट फुट पर थी, कहानी कहने का तरीका एकदम दृढ़ था। मिथ्स को तोड़ने वाली मेनस्ट्रीम सिनेमा में जो कुछ होता है सब कुछ तोड़कर रख देने वाली थी। अचानक से इंटरवल होता है और हीरो पर बुरी तरह हमला होता है और हर कोई गाना गा रहा है। आपने कहां ऐसा सीन देखा होगा? जीनियस। आखिर में दो लोग लड़ रहे हैं और गाना चल रहा है। मेरी आंखों में आंसू थे और लेकिन वहां खून ही खून था। मुझे लगा या तो मुझमें कुछ गड़बड़ है या इनमें (संदीप रेड्डी में)।

दो बार देखी फिल्म
करण बोले कि फिल्म में कुछ तो है जो बहुत सही किया है। यह ऐवरेज सोचने वाले का काम नहीं है। यह ऐसे इंसान का दिमाग है जो बहुत अलग है। मैंने फिल्म दो बार देखी, पहले तो दर्शक की तरह, दूसरी बार स्टडी के लिए। मुझे लगता है कि एनिमल की सफलता, एक्सेप्टेंस गेम-चेंजिंग है। इतना कन्विक्शन (दृढ़ता) मुझे भी चाहिए। 


 

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।