Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Kangana Ranaut: Workout: Photos: Viral: On Social Media:

लॉकडाउन के बीच फिटनेस का ख्याल रख रही हैं कंगना रनौत, सोशल मीडिया पर शेयर कीं वर्कआउट फोटोज़

कंगना रनौत इन दिनों अपने परिवार के साथ हिमाचल में हैं। वह अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस बीच कंगना ने अपने फैन्स के लिए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें वर्कआउट करते देखा...

Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 26 April 2020 07:54 AM
हमें फॉलो करें

कंगना रनौत इन दिनों अपने परिवार के साथ हिमाचल में हैं। वह अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस बीच कंगना ने अपने फैन्स के लिए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें वर्कआउट करते देखा जा सकता है। करीब दो महीने पहले कंगना ने अपने फैन्स को जानकारी दी थी कि उन्होंने 20 किलो वजन बढ़ाया है। दरअसल, कंगना ने आने वाली बायोपिक ‘थलाइवी’ के लिए वेट गेन किया था। यह फिल्म साउथ की एक्ट्रेस और पॉलिटीशियन जे. जयललिता पर आधारित है। और अब वह वजन कम करने की जर्नी पर निकल पड़ी हैं।

आपको बता दें कि कंगना रनौत का सोशल मीडिया उनकी बहन रंगोली चंदेल हैंडल करती हैं। कंगना की पर्सनल लाइफ से लेकर वह प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैन्स को देती रहती हैं। कंगना की सोशल मीडिया टीम ने दो फोटोज़ शेयर की हैं। उन्होंने लिखा है कि कंगना रनौत वर्कआउट में लोको ट्राई कर रही हैं। वीकेंड पर भी एक्सरसाइज करने से नहीं चूक रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@team_kangana_ranaut) on

बताते चलें कि एक्टर कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कराया गया है। दरअसल, कंगना ने बहन रंगोली चंदेल का सपोर्ट करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। रंगोली चंदेल का कुछ दिनों पहले ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हुआ है। उन्होंने यूपी के मुरादाबाद में घटी डॉक्टरों की टीम पर हमले के मामले में विवादित ट्वीट किया था। इस ट्वीट को ट्विटर ने अपने नियमों के खिलाफ पाया था।

कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस केस वकील अली कासिफ खान देशमुख ने दर्ज कराया है। मुंबई स्थित वकील ने कहा कि एक बहन ने जहां नफरत फैलाई, वहीं, दूसरी बहन ने उनका सपोर्ट किया, यह जानते हुए भी कि दुनियाभर में उनकी आलोचना हो रही है और ट्विटर अकाउंट तक सस्पेंड कर दिया गया है। दर्ज कराए गए पुलिस केस में एक्टर और उनकी बहन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने गलत तरीके से अपने स्टारडम, फैनबेस, पैसे, नाम, पावर का इस्तेमाल कर हैट को बढ़ावा दिया है। और केवल अपने पर्सनल फायदे को देखा है। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें