कंगना रनौत ने फैन्स को दिवाली की बधाई दी है। इसके साथ ही कंगना ने अपनी भाभी का स्वागत भी किया है। बता दें कि हाल ही में कंगना के भाई की उदयपुर में शादी हुई है। शादी के बाद कंगना ने अब घर में अपनी भाभी का स्वागत किया है। कंगना ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, दीपावली के दिन महालक्ष्मी घर आती है, हमारे घर भी देवी आ रही है। आज हमारी भाभी पहली बार अपने घर आ रही है इस रस्म को अंदरेरा ( grihapravesh) कहते हैं। सबको दीपावली की शुभकामनाएं।
कंगना और घर के सभी सदस्य ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। कंगना की भाभी लाल जोड़े में बैठी हैं।
दीपावली के दिन महालक्ष्मी घर आती है, हमारे घर भी देवी आ रही है, आज हमारी भाभी पहली बार अपने घर आ रही है इस रस्म को अंदरेरा ( grihapravesh) कहते हैं, सबको दीपावली की शुभकामनाएँ #HappyDiwali2020 #दीपावली pic.twitter.com/SOFbPLxauZ
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) November 14, 2020
कंगना ने शादी पर खर्च किए करोड़ों रुपये
कंगना रनौत ने भाई की शादी की पूरी जिम्मेदारी ली और इसके लिए उन्होंने करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। कंगना की बहन रंगोली ने इसकी जानकारी दी है। रंगोली ने लिखा, मैं कई सुपरस्टार्स को जानती हूं जो अपनी शादी ऐसी शाही डेस्टिनेशन पर करते हैं। लेकिन मैं किसी ऐसे को नहीं जानती जिसने अपने भाई/बहन के लिए ऐसा किया हो जैसा कंगना ने किया है। कंगना ने ना सिर्फ करोड़ों रुपये खर्च कर दिए बल्कि 1 साल से हर छोटी डिटेल पर लगातार काम किया। कंगना में बहुत कुछ है लेकिन दुख की बात है कि लोग उनके तेज और निडर साइड पर ही फोकस करते हैं। अपने आसपास के लोगों में घुलमिल जाना उनका प्यारा स्वभाव उनकी सबसे बड़ी ताकत है... इमोशनल फील कर रही हूं, बहुत इमोशनल फील कर रही हूं।
बता दें कि भाई की शादी में कंगना ने गुजराती बंधनी लहंगा पहना जिसे बनाने में 14 महीने लगे। एक्ट्रेस ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।
कंगना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, वो सभी जो मेरे लहंगे के बारे में पूछ रहे थे। यह एक गुजराती बंधनी लहंगा है जिसे तैयार करने में करीब 14 महीने लगे हैं। इस लहंगे में जबरदस्त कला दिखी है। डिजाइनर अनुराधा वकील ने इस सपने को साकार किया और मेरे दोस्त सब्यासाची ने मेरे लिए ज्वैलरी डिजाइन की।