सोशल मीडिया पर ट्रेंड किया #Boycott_Kangana, फैन्स ने बुलाया एक्ट्रेस को ‘दोगली’, कंगना रनौत ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। दरअसल, हाल ही में कंगना रनौत ने ट्विटर पर एंट्री मारी है। इसके साथ ही वह सुशांत सिंह राजपूत केस पर भी खुलकर राय रख रही हैं। इसमें...
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। दरअसल, हाल ही में कंगना रनौत ने ट्विटर पर एंट्री मारी है। इसके साथ ही वह सुशांत सिंह राजपूत केस पर भी खुलकर राय रख रही हैं। इसमें उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्स और पॉलिटीशियन्स का नाम लिया है, जो इस केस से जुड़े हुए हैं। कंगना लगातार, ‘मूवी माफिया’ और नेपोटिज्म पर बातें बोल रही हैं, जो कहीं न कहीं सुशांत के केस से भी जुड़ा है। हाल ही में सुशांत के पारिवारिक वकील ने कहा था कि कंगना जितनी भी चीजें कर रही हैं वह सभी अपने दुश्मनों से बदला लेने के लिए कर रही हैं।
इसपर कंगना ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने दिखाया था कि विकास सिंह कंगना के काम की सराहना कर रहे हैं और वह किस तरह से सुशांत केस में उनके लिए मददगार साबित हो रही हैं इसके बारे में भी बोल रहे हैं। अब कंगना अपनी इसी बात पर सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही हैं। फैन्स उन्हें दोगली, पब्लिसिटी सीकर और माफिया को चैंलेज करने वाली एक्ट्रेस जैसी चीजें कह रहे हैं।
#Boycott_Kangana #KanganaVirus dogli hypocrite publicity seeker jisko kch kam h
#Boycott_Kangana
Double standards of @KanganaTeam are here.
While she claims to be challenging Mafia raj of Bollywood, it looks like she is trying become Mafia of Bollywood. #shameonkangana pic.twitter.com/FpPRX30tUy
If you want to see a radical and hypocritical face?👇#Boycott_Kangana pic.twitter.com/XPmCET52l2
#Boycott_Kangana is trending
Le Bollywood walas RN : pic.twitter.com/0ubd3Tbnt8
क्या सौम्या टंडन ने 'बिग बॉस 14' के लिए 'भाबीजी घर पर हैं' को कहा अलविदा? एक्ट्रेस ने दिया जवाब
इसके बाद अब कंगना रनौत ने भी अपने नाम का ब्वॉयकॉट लिखा देखकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, ‘चूहों वापस बिल में चले जाओ वरना गब्बर आ जाएगा... फ़िल्मी स्टाइल हूल देनी है तो ऐसे देते हैं, #Boycott_Kangana ट्रेंड से मुझे ड़र नहीं लगता जाओ कुछ और ट्राई करो ...’
चूहों वापस बिल में चले जाओ वरना गब्बर आ जाएगा... फ़िल्मी स्टाइल हूल देनी है तो ऐसे देते हैं, #Boycott_Kangana ट्रेंड से मुझे ड़र नहीं लगता 🙂 जाओ कुछ और ट्राई करो ... pic.twitter.com/t8j6Q0jZin
बताते चलें कि सुशांत मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को जांच ट्रांसफर कर दी थी, जिसके बाद जांच एजेंसी की टीम मुंबई पहुंच चुकी है और पूछताछ कर रही है।


