फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment Newskangana ranaut tells why she wears saari now while used to wear shorts also talks on india bharat debate

कंगना रनौत ने बताया पहले क्यों पहनती थीं छोटे कपड़े और अब क्यों पहनने लगीं साड़ी

कंगना रनौत को अब अपनी संस्कृति पर गर्व है लेकिन पहले भारत का होने पर शर्म आती थी। उन्होंने बताया है कि इसकी वजह क्या है। साथ ही भारत और इंडिया टाइटल डिबेट पर भी अपने विचार रखे हैं।

कंगना रनौत ने बताया पहले क्यों पहनती थीं छोटे कपड़े और अब क्यों पहनने लगीं साड़ी
Kajal Sharmaलाइव हिंदुस्तान,मुंबईWed, 20 Sep 2023 05:48 PM
ऐप पर पढ़ें

कंगना रनौत के साड़ी लुक के अक्सर चर्चे होते हैं। वह एयरपोर्ट्स से लेकर इवेंट्स तक हर जगह खूबसूरत साड़ियों में नजर आती हैं। अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी ड्रेसिंग स्टाइल में यह बदलाव कैसे आ गया। कंगना ने भारत और इंडिया डिबेट पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने विपक्ष गठबंधन का नाम इंडिया होने पर भी तंज कसा। कंगना ने कहा कि उन्हें इंडिया शब्द से नफरत नहीं है बल्कि भारत कहना पसंद है।  

अब इस वजह से पहनती हैं साड़ी
कंगना रनौत का कहना है कि विपक्ष के सदस्यों पर भ्रस्टाचार का आरोप है फिर भी गठबंधन का नाम INDIA रख लिया। किसी ने आपत्ति नहीं जताई क्योंकि लोकतांत्रिक देश है। कंगना टाइम्स नाऊ से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने बताया कि भारतीय होने में पहले उन्हें शर्म आती थी इसलिए वह शॉर्ट्स और वेस्टर्न कपड़े पहनती थीं। कंगना बोलती हैं, मैं कुछ भी लगना चाहती थी लेकिन भारतीय नहीं। क्योंकि हमारे देश को तब गरीब समझा जाता था। अब मुझे अपनी संस्कृति पर गर्व है, मुझे साड़ी पहनने का मन करता है।

कंगना बोलीं- नहीं है राजनीति की जानकारी
कंगना आगे बोलती हैं, इसलिए जब आप आपनी संस्कृति की अहमियत समझते हैंतो आपके पास इसे अपनाने का ऑप्शन होता है। कंगना ने यह भी बताया कि उन्हें भारत कहना क्यों पसंद है। वह बताती हैं, अब मुझे भारत कहना अच्छा लगता है लेकिन कभी-कभी मैं इंडिया भी कहती हूं लेकिन जब जुबान फिसल जाती है। मुझे इससे नफरत नहीं है। वो भी हमारा पास्ट था। कंगना ने यह भी कहा कि वह खबरें नहीं देखती न ही राजनीति के बारे में जानकारी रखती हैं। 

कंगना ने किया था ये पोस्ट
भारत का नाम इंडिया करने पर जब सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ी थी तो कंगना ने लंबा पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, इस नाम को पसंद करने जैसा है ही क्या? पहली बात तो वे लोग सिंधु उच्चारण नहीं कर पाए तो उसको बिगाड़कर इंडस कर दिया। फिर कभी हिंदोस कभी इंडोस कुछ भी गोल-मोलकर करके इंडिया बना दिया। महाभारत के समय से ही जो भी राज्य इस कुरुक्षेत्र के युद्ध में शामिल हुए वे एक महाद्वीप से आते हैं जिसे भारत कहा जाता है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें