Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़kangana-ranaut-summoned-by-mumbai-police-for-allegedly-defaulting

फिर कानूनी विवाद में फंसी कंगना रनौत, मुंबई पुलिस ने भेजा समन

पिछले कई वक्त से विवादों में रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक और नए विवाद में फंसती नजर आ रही हैं। हाल में कंगना को मुंबई के खार पुलिस स्टेशन से समन मिला है। दरअसल, एक प्रॉपर्टी डीलर ने कंगना और...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSun, 19 Aug 2018 06:27 PM
हमें फॉलो करें

पिछले कई वक्त से विवादों में रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक और नए विवाद में फंसती नजर आ रही हैं। हाल में कंगना को मुंबई के खार पुलिस स्टेशन से समन मिला है। दरअसल, एक प्रॉपर्टी डीलर ने कंगना और उनकी बहन रंगोली साथ ही उनके स्टाफ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना ने मुंबई के पाली हिल में एक बंगला खरीदा था। इस बंगले के लिए प्रॉपर्टी डीलर को दी जाने वाली कमीशन का पेमेंट बकाया है। 

इन विवादों से भी बटोरी सुर्खियां...
बता दें कि हाल ही में कंगना रनौत सद्गुरू जग्गी वासुदेव के साथ हुई एक बातचीत के चलते चर्चाओं में आ गई थी। इससे पहले कंगना कभी महिलाओं को लेकर अपनी बेबाक राय तो कभी ऋतिक रोशन के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर विवादों में रही है। अगर कंगना के करियर की बात करे तो वो जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी’के प्रमोशन में मशगूल है। फिल्म में कंगना झांसी की रानी के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा वो राजकुमार राव के साथ फिल्म मेंटल है क्या में दिखेंगी। 

 

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें