कंगना रनौत ने शेयर किया 'पहला राष्ट्रगान', वीडियो देखकर ट्रोल बोले- ये गलत जानकारी है दीदी

Jan 25, 2022 02:43 pm ISTPuneet Parashar टीम, लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें आजादी से पहले के कुछ रेयर वीडियो और तस्वीरें दिखाई गई हैं। कंगना रनौत ने इस वीडियो को शेयर करते हुए...

कंगना रनौत ने शेयर किया 'पहला राष्ट्रगान', वीडियो देखकर ट्रोल बोले- ये गलत जानकारी है दीदी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें आजादी से पहले के कुछ रेयर वीडियो और तस्वीरें दिखाई गई हैं। कंगना रनौत ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'हमारा पहला नेशनल एन्थम। एन्जॉय। हमारे सभी देशवासियों को एडवांस में रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं।' कंगना रनौत की इस पोस्ट पर उन्हें मिला जुला रिएक्शन मिला है। जहां ढेरों लोगों ने उनकी तारीफ की है तो वहीं तमाम लोगों ने उन्हें ट्रोल किया।

कमेंट सेक्शन में आपस में भिड़े फैंस
एक यूजर ने लिखा, 'ये गलत जानकारी है मेरी प्यारी दीदी। हमारा पहला राष्ट्रगान रबींद्रनाथ टैगोर ने लिखा था।' इसी पोस्ट पर एक यूजर ने विकीपीडिया का लिंक शेयर करते हुए जवाब दिया, 'पहले थोड़ी जानकारी जमा कर लो। मेरे पास तुमसे ज्यादा जानकारी है। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि मैंने हाल ही में इसे 'बोस' वेब सीरीज में सुना था।

कंगना रनौत की पोस्ट को बताया बकवास
एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'क्या बकवास है। मणिकर्णिका को रिलीज हुए 3 साल हो चुके हैं और कोई अच्छी रील शेयर करने की बजाए आप ये सब शेयर कर रही हैं।' एक यूजर ने कंगना की पोस्ट पर लिखा, 'वीडियो की शुरुआत ऐसी है जैसे सोवियत रूस दिखाया जा रहा हो।' एक शख्स ने गुस्से वाले इमोजी बनाकर लिखा, 'क्या बकवास है ये?'

कंगना रनौत की आने वाली फिल्में
एक ट्रोल ने लिखा कि अगर संभव हो तो इस वीडियो को लिंक शेयर कीजिए। हालांकि एक यूजर ने कंगना को सपोर्ट करते हुए लिखा, 'मुझे लगता है कि हमारा अभी वाला राष्ट्र गान ज्यादा अच्छा है। उर्दू वाले सिंबल के साथ ये वाला थोड़ा ज्यादा ही सेकुलर लग रहा है।' कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'धाकड़' और 'तेजस' में काम करती नजर आएंगी।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।