Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Kangana Ranaut: At Twitter: Slams Bollywood Celebs: Says Mera Agenda Hai Rastravaad:

कंगना रनौत ने मारी ट्विटर पर एंट्री, बॉलीवुड सेलेब्स पर साधा निशाना, कहा- मेरा अजेंडा है राष्ट्रवाद

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ट्विटर पर एंट्री मारी है। दरअसल, पहले कंगना रनौत की टीम उस अकाउंट को मैनेज करती थी। लेकिन अब उसकी डोर कंगना ने खुद अपने हाथ में पकड़ ली है। इसकी जानकारी खुद कंगना रनौत...

कंगना रनौत ने मारी ट्विटर पर एंट्री, बॉलीवुड सेलेब्स पर साधा निशाना, कहा- मेरा अजेंडा है राष्ट्रवाद
Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 21 Aug 2020 10:55 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ट्विटर पर एंट्री मारी है। दरअसल, पहले कंगना रनौत की टीम उस अकाउंट को मैनेज करती थी। लेकिन अब उसकी डोर कंगना ने खुद अपने हाथ में पकड़ ली है। इसकी जानकारी खुद कंगना रनौत ने फैन्स को दी। वीडियो में कंगना ने बताया कि उन्होंने कई ब्रैंड्स को इसलिए मना किया क्योंकि वह चाहते थे कि कंगना ट्विटर जॉइन करें। अब आखिरकार कंगना ट्विटर पर आ ही गई हैं। जैसे ही कंगना ने अपना यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, फैन्स ने #BollywoodQueenOnTwitter ट्रेंड करना शुरू कर दिया। 

इसके कुछ ही समय बाद कंगना ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘बॉलीवुड वालों का कहना है, कंगना अपने अजेंडा के चलते ट्विटर पे आई है। आज मैं यह साफ़ कह देना चाहती हूं की हां मेरा अजेंडा है.. 1) राष्ट्रवाद 2) राष्ट्रवाद 3) राष्ट्रवाद’।

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) August 21, 2020

इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत के पारिवारिक वकील ने कंगना रनौत पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि वह अपने अजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए और जिन लोगों से उनको दिक्कत है, उनके खिलाफ स्कोर सेटल करने के लिए हमला बोल रही हैं। वह अपनी ही ट्रिप पर दिखाई दे रही हैं। सुशांत के परिवार का उनके दावों के साथ कुछ भी लेना-देना नहीं है।

हालांकि, विकास सिंह ने यह भी कहा कि कंगना ने कुछ जरूरी मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने कहा, 'सभी को पता है कि इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद चलता है। सुशांत को भी इसका सामना करना पड़ा। लेकिन मामले में यह जांच का प्रमुख बिंदु नहीं है। हां, थोड़ा बहुत जरूर हो सकता है।' उन्होंने आगे कहा कि प्रमुख मामला रिया और उसके गैंग का है, जिसने सुशांत का शोषण किया और न जाने उसे खत्म करने के लिए क्या-क्या किया।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें