Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Kalki Koechlin boyfriend guy hershberg share daughter footprint

कल्कि कोचलिन ने दिया बेटी को जन्म, बॉयफ्रेंड ने फोटो शेयर कर लिखी ये बात

कल्कि कोचलिन हाल ही में मां बनी हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है जिसका नाम उन्होंने सैफो रखा है। कल्कि और उनके बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग पहली बार पेरेंट्स बने हैं। गाय हर्शबर्ग ने बेटी के...

कल्कि कोचलिन ने दिया बेटी को जन्म, बॉयफ्रेंड ने फोटो शेयर कर लिखी ये बात
Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 10 Feb 2020 10:20 AM
हमें फॉलो करें

कल्कि कोचलिन हाल ही में मां बनी हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है जिसका नाम उन्होंने सैफो रखा है। कल्कि और उनके बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग पहली बार पेरेंट्स बने हैं। गाय हर्शबर्ग ने बेटी के फुटप्रिंट की फोटो शेयर की है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए बेटी के नाम की जानकारी दी है। गाय हर्शबर्ग की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इजरायल के रहने वाले हैं। वह शास्त्रीय पियानो वादक के अलावा म्यूजिक कंपोजर भी हैं। जैज संगीत से अपने करियर की शुरुआत करने वाले गाय हर्शबर्ग ने पहले शास्त्रीय संगीत सिखा और अब वह जेरूसलम एकेडमी ऑफ म्यूजिक एंड डांस में टीजर हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kalki (@kalkikanmani) on

कल्कि ने बेटी के जन्म के बाद लिखा ये मैसेज...

कल्कि ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'सैफो 9 महीने एक मोमोज की तरह रैप होकर मेरे यूट्रस में रही है। अब उसे कुछ स्पेस देना चाहिए। आप सभी की शुभकामनाओं और पॉजिटिव एनर्जी के लिए बहुत शुक्रिया। इसके साथ ही उन सभी महिलाओं को रिस्पेक्ट जो बच्चों को जन्म देती हैं फिर चाहे वो नॉर्मल डिलीवरी हो यासी सेक्शन। हमें उन्हें सपोर्ट करना चाहिए और उन्हें क्रेडिट देना चाहिए जो वे डिजर्व करती हैं।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by guy hershberg (@guyhershberg) on

कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान जब कल्कि से शादी को लेकर सवाला किया था तो उन्होंने कहा था, शादी को लेकर जब कल्कि से पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि वह प्रेग्नेंट होने की वजह से जल्दबाजी नहीं करना चाहतीं। उन्होंने कहा था, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं शादी के खिलाफ नहीं हूं। हम शादी करना चाहते हैं। लेकिन अभी समय नहीं आया है।'
 

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें