फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment Newskajols new video did not go well with her followers criticizes her for wasting apple

काजोल के वीडियो पर भड़क गए फैन्स, बोले-लोगों के पास खाने के लिए नहीं है...

काजोल सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। कोरोना महामारी के बीच ज्यादातर लोग घर पर कैद हैं। इस बीच काजोल भी घर पर टाइमपास कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर लोगों को एंटरटेन करने की कोशिश भी करती रहतीहैं।...

काजोल के वीडियो पर भड़क गए फैन्स, बोले-लोगों के पास खाने के लिए नहीं है...
Kajal Sharmaटीम लाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीTue, 27 Apr 2021 11:12 AM
ऐप पर पढ़ें

काजोल सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। कोरोना महामारी के बीच ज्यादातर लोग घर पर कैद हैं। इस बीच काजोल भी घर पर टाइमपास कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर लोगों को एंटरटेन करने की कोशिश भी करती रहतीहैं। वैसे फैन्स को भी उनके पोस्ट काफी पसंद आते हैं। लेकिन इस बार उनका एक वीडियो लोगों को पसंद नहीं आया। 


काजोल ने दिखाया अपना करंट मूड


इस वीडियो में काजोल गुस्से में सेव उछालकर इसके दो टुकड़े करती दिख रही हैं। सेव के ये टुकड़े जमीन पर गिर जाते हैं। काजोल ने इसके साथ हैशटैग दिया है #Mood। इस वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के कॉमेंट्स दिए हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

 

comments

 

लोगों को नहीं रास आया फूड वेस्ट

एक यूजर ने लिखा है फ्रूट निंजा। वहीं एक ने लिखा है, मैम आपको इसमें क्या मजा आया बताओ प्लीज?? एक और फॉलोअर ने लिखा है, लोगों के पास खाने को नहीं है। लोग आपको ये सब देखने के लिए फॉलो हीं करते। प्लीज ये सब पोस्ट करने से पहले माहौल देख लिया कीजिए। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें