काजोल के इस ट्रेडिशनल Look को करें फॉलो, दिखेंगी गॉर्जियस
बॉलीवुड की चुलबुली काजोल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हेलीकॉप्टर ईला को लेकर काफी सुर्खियों में है। वह अपनी फिल्म के प्रमोशन को लेकर काफी व्यस्त हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर काजोल की फिल्म से कही...
बॉलीवुड की चुलबुली काजोल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हेलीकॉप्टर ईला को लेकर काफी सुर्खियों में है। वह अपनी फिल्म के प्रमोशन को लेकर काफी व्यस्त हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर काजोल की फिल्म से कही ज्यादा उनके लुक को लेकर चर्चा की जा रही है। 'हेलीकॉप्टर ईला' के प्रमोशन के दौरान काजोल को अक्सर टे्डिशनल लुक में देखा जा रहा है। वह कभी साड़ी, सूट में तो कभी इंडो वेस्टर्न लुक में नजर आ रही हैं। काजोल यही लुक सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। काजोल का यह ट्रेडिशनल अवतार काफी शानदार है।
में ग्रे कलर का प्रिंटेड अनारकली का अनारकली सूट में देखा गया। इस लुक को पुरा करने के लिए उन्होंने सिल्वर कलर्ड ईयररिंग्स कैरी किया हुआ था। जो उन पर खूब फव रहा था।
राधिका मेहरा के द्वारा डिजाइन किये हुए इस कपड़े को पहनकर काजोल फिल्म के प्रमोशन पहुंची थीं मुबंई के एक इवेंट में देखीं गई थीं।। काजोल ने ग्रीन कलर का पैंट और कलरफुल शर्ट पहना था। काजोल की स्टाइल के फैंन है तो आपको यह जरुर ट्राई करना चाहिए।
न्यूज शो 'आप की अदालत' में काजोल ने स्टाइलिश साड़ी में नजर आई थीं। उनकी इस साड़ी का सबसे ज्यादा चर्चा की गई थी। उनके इस साड़ी को फैशन डिजायनर पायल खंडवाला डिजाइन की थी।