काजोल ने आर्यन खान को लेकर की बात, लोग बोले- शाहरुख खान के बर्थडे पर विश नहीं किया?

Nov 03, 2021 07:36 pm ISTUtkarsha Srivastava हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, वो अपने फैंस के बीच आए दिन अपने दिलचस्प पोस्ट को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वहीं, इंडस्ट्री में काजोल यूं तो कई सेलेब्स की खास...

काजोल ने आर्यन खान को लेकर की बात, लोग बोले- शाहरुख खान के बर्थडे पर विश नहीं किया?

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, वो अपने फैंस के बीच आए दिन अपने दिलचस्प पोस्ट को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वहीं, इंडस्ट्री में काजोल यूं तो कई सेलेब्स की खास दोस्त हैं लेकिन उनकी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) से दोस्ती सबसे खास है, जो उनकी फिल्मों में भी साफ नजर आ जाता है। लेकिन हाल ही में फैंस तक हैरान रह गए जब काजोल ने शाहरुख को उनके बर्थडे पर विश ही नहीं किया। कई लोगों ने तो काजोल से सवाल ही पूछ लिया, जिस पर काजोल ने अपनी ओर से सफाई भी दी है।

आर्यन घर आ गया तो...

दरअसल, काजोल ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा था। इस दौरान वो फैंस के सवालों का सीधे तौर पर जवाब देती दिखाई दीं। इस सेशन में एक फैन ने काजोल से पूछ डाला कि 'आपने शाहरुख खान को उनके बर्थडे पर विश क्यों नहीं किया?'... इस पर काजोल ने जवाब देते हुए लिखा- 'मैं अब और कितना विश कर सकती हूं? मुझे लगता है कि उनकी सारी मन्नतें पूर हो गईं जब आर्यन घर आ गया'।

शाहरुख को बर्थडे पर मिलीं विशेज

बता दें कि, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बीते 3 अक्टूबर को एनसीबी ने क्रूज पर रेव पार्टी में रेड के दौरान गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्होंने दोस्त अरबाज मर्चेंट के संग मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में 1 महीना बिताया और इसके बाद बीते हफ्ते ही उन्हें जमानत मिली है। शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलीब्रेट किया और इस दौरान इंडस्ट्री के कई लोगों ने मन्नत जाकर शाहरुख को गिफ्ट्स दिए और उन्हें विश किया।
 

Utkarsha Srivastava

लेखक के बारे में

Utkarsha Srivastava
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।