फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ मनोरंजनत्रिभंगा मूवी का ट्रेलर रिलीज, देखें- ओडिसी डांसर के लुक में कैसी दिख रही हैं काजोल

त्रिभंगा मूवी का ट्रेलर रिलीज, देखें- ओडिसी डांसर के लुक में कैसी दिख रही हैं काजोल

अभिनेत्री काजोल ने अपनी आने वाली मूवी 'त्रिभंगा' का ट्रेलर जारी किया है। इस फिल्म में वह एक ओडिसी डांसर के तौर पर नजर आने वाली हैं। इसमें उनका कैरेक्टर अनु है। इस फिल्म को रेणुका शहाणे ने...

त्रिभंगा मूवी का ट्रेलर रिलीज, देखें- ओडिसी डांसर के लुक में कैसी दिख रही हैं काजोल
Surya Prakashहिन्दुस्तान ,नई दिल्लीMon, 04 Jan 2021 02:42 PM
ऐप पर पढ़ें

अभिनेत्री काजोल ने अपनी आने वाली मूवी 'त्रिभंगा' का ट्रेलर जारी किया है। इस फिल्म में वह एक ओडिसी डांसर के तौर पर नजर आने वाली हैं। इसमें उनका कैरेक्टर अनु है। इस फिल्म को रेणुका शहाणे ने डायरेक्ट किया है। इस मूवी की बॉटमलाइन टेढ़ी, मेढ़ी, क्रेजी है और यह नेटफ्लिक्स पर 15 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

दो मिनट के इस ट्रेलर में काजोल एक सीन में परफॉर्मेंस के लिए तैयार होती नजर आती हैं, वहीं अगले सीन में सोते हुए एक अनजान व्यक्ति द्वारा टच करने पर वह चौंक जाती हैं। फिल्म में एक सीन में दिखाया गया है कि उनकी मां बीमार हैं और वह कोमा में हैं। इस पर मीडिया रिपोर्टर्स की ओर से यह पूछे जाने पर कि आपको कैसा लग रहा है? इस पर वह कहती हैं कि यदि आपकी मां कोमा में होतीं तो आपको कैसे लगता।

यह फिल्म महिला प्रधान है और कहानी एक घर की तीन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। इन महिलाओं के रोल में तन्वी आजमी, मिथिला पाल्कर और खुद काजोल नजर आने वाली हैं। फिल्म में तन्वी काजोल की मां के रोल में नजर आने वाली हैं। तन्वी इस मूवी में नयन के नाम से हैं और उनके कैरेक्टर को अभंगा के तौर पर दिखाया गया है। इसके अलावा मिथिला इस मूवी में 'समभंगा' के तौप पर दिखेंगी। इस तरह से तीनों महिलाओं के कैरेक्टर मिलाकर फिल्म का नाम त्रिभंगा रखा गया है। बता दें कि ओडिसी डांस के एक स्टेप का नाम भी त्रिभंगा होता है। 

इस फिल्म में कुणाल रॉय कपूर तन्वी के दोस्त के रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में तीन पीढ़ियों की तीन महिलाओं के बारे में दिखाया गया है, जिनके मतभेद हैं और वे अलग-अलग राय रखती हैं। फिल्म की कहानी यह है कि अनु अपनी मां के प्रति नफरत करती हैं, लेकिन जब वह अस्पताल पहुंच जाती हैं तो फिर दोनों के बीच संबंध पूरी तरह से अलग हो जाते हैं और उनका व्यवहार एक-दूसरे के प्रति पूरी तरह से बदल जाता है। इस फिल्म का निर्देशक काजोल के पति अजय देवगन कर रहे हैं। लंबे समय बाद काजोल बड़े पर्दे पर वापस लौट रही हैं, ऐसे में दर्शकों में उनके रोल को लेकर काफी उत्साह दिख रहा है। 

लेटेस्ट Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan AppLive Hindustan App डाउनलोड करें।