Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़kajol and jaya bachchan navratri 2022 durga puja video viral - Entertainment News India

दुर्गा पूजा से आया काजोल का मजेदार वीडियो, ट्रोल बोले- जया बच्चन को पहली बार हंसते देखा

Kajol Video: काजोल के वीडियोज काफी एंटरटेनिंग होते हैं। इस साल दुर्गा पूजा से उनका मजेदार वीडियो आया है। इस क्लिप में वह जया बच्चन के साथ दिखाई दे रही हैं। उनके साथ रानी मुखर्जी और अयान भी हैं।

Kajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबईMon, 3 Oct 2022 06:13 PM
हमें फॉलो करें

काजोल और उनका परिवार हर साल दुर्गा पूजा में शामिल होता है और उनकी तस्वीरें वीडियोज वायरल होते हैं। इस साल भी कई वीडियोज सामने आए। इनमें से एक क्लिप में काजोल जया बच्चन के साथ हैं। जया बच्चन पंडाल में मास्क लगाकर पहुंची तो काजोल ने उनका मास्क हटवा दिया। जया बच्चन ने पैप्स को पोज दिए और काजोल के साथ हंसती-खिलखिलाती दिखीं जिसे देख कई लोग मजे ले रहे हैं।

काजोल ने हटवाया मास्क

जया बच्चन अक्सर फोटोग्राफर्स को देख नाराज होती हैं। वह हमेशा तस्वीरें देने से बचती हैं। अब दुर्गा पूजा पंडाल से काजोल के साथ उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें काजोल जया बच्चन से कह रही हैं, मास्क तो हटाना पड़ेगा चाहे कुछ भी हो जाए। मजेदार बात है कि जया न सिर्फ काजोल के कहने से मास्क हटाती हैं बल्कि पैप्स को पोज भी देती हैं। वहां पर तनीषा, तनुजा, रानी मुखर्जी और अयान मुखर्जी भी मौजूद थे। जया बच्चन उनके साथ हंसी-मजाक करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो को देखकर लोग काजोल और जया बच्चन की बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई लोगों ने लिखा है कि पहली जया बच्चन को मीडिया के सामने हंसते देखा है।

श्वेता ने बताया था क्यों आता है जया को गुस्सा

जया बच्चन पैप्स पर कई बार नाराज हो चुकी हैं। उनके वीडियोज भी वायरल होते रहते हैं। कॉफी विद करण में श्वेता बच्चन इस बारे में बात कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि जब भी उनकी मां के आसपास भीड़ होती है तो उन्हें घुटन सी होती है। उन्हें अच्छा नहीं लगता कि लोग बिना इजाजत उनकी तस्वीर खींचे। 

श्वेता ने बताया था क्यों आता है जया को गुस्सा

जया बच्चन पैप्स पर कई बार नाराज हो चुकी हैं। उनके वीडियोज भी वायरल होते रहते हैं। कॉफी विद करण में श्वेता बच्चन इस बारे में बात कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि जब भी उनकी मां के आसपास भीड़ होती है तो उन्हें घुटन सी होती है। उन्हें अच्छा नहीं लगता कि लोग बिना इजाजत उनकी तस्वीर खींचें। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें