Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़kabir singh teaser release bahubali actor prabhas says this to shahid kapoor

Baahubali फेम प्रभास ने शाहिद कपूर को दिया सरप्राइज, जानकर रह जाएंगे दंग

हाल ही में रिलीज हुए कबीर सिंह टीजर को लेकर बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की काफी प्रशंसा हो रही है। यह टीजर कुछ दिनों पहले ही ऑनलाइन रिलीज हुआ था। यह टीजर काफी दर्शकों को पसंद आ रहा है और वे इस पर...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSat, 13 April 2019 02:55 PM
हमें फॉलो करें

हाल ही में रिलीज हुए कबीर सिंह टीजर को लेकर बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की काफी प्रशंसा हो रही है। यह टीजर कुछ दिनों पहले ही ऑनलाइन रिलीज हुआ था। यह टीजर काफी दर्शकों को पसंद आ रहा है और वे इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। इस टीजर के लिए शाहिद कपूर को बाहुबली फेम प्रभास ने भी सराहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, प्रभास ने शाहिद कपूर को सरप्राइज देते हुए कबीर सिंह के टीजर के लिए बधाई दी। रिपोर्ट में प्रभास के हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम के जरिए से बताया गया है कि हैदराबाद में प्रभास साहो के लिए शूटिंग कर रहे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

आलिम हकीम का कहना है कि मैं प्रभास के साथ हैदराबाद में था, जब कबीर सिंह का टीजर ऑनलाइन रिलीज हुआ। बाहुबली फेम प्रभास ने इस टीजर को देखा और उन्हें काफी पसंद भी आया। यहां तक कि उनके टीम के अन्य सदस्यों को भी शाहिद कपूर का लुक काफी पसंद आया।

रिपोर्ट की मानें तो आलिम आगे कहते हैं कि जैसे ही प्रभास का रिएक्शन टीजर के लिए देखा तो मैंने शाहिद को फोन करके उन्हें पकड़ा दिया। इसके बाद प्रभास ने कबीर सिंह को लेकर काफी प्रशंसा की। दोनों ने तकरीबन सात मिनट तक फोन पर बातचीत की।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें