होली के दिन बाल-बाल बचीं ये एक्ट्रेस, ऐसे हुआ मौत से सामना!

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

टीवी एक्ट्रेस जूही परमार ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल,  होली के दिन जूही की तबीयत इतनी बिगड़ गई थी कि उनके लिए सांस लेना मुश्किल हो गया था। जूही की मानें तो वो किसी तरह मौत के...

होली के दिन बाल-बाल बचीं ये एक्ट्रेस, ऐसे हुआ मौत से सामना!

टीवी एक्ट्रेस जूही परमार ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल,  होली के दिन जूही की तबीयत इतनी बिगड़ गई थी कि उनके लिए सांस लेना मुश्किल हो गया था। जूही की मानें तो वो किसी तरह मौत के मुंह से बाहर निकलीं। जूही ने इंस्टाग्राम पर बताया कि नाक की नली चोक हो गई थी, जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। जब ऐसा हुआ तो जूही को लगा कि वो जिंदा नहीं बचेंगी। यहां तक कि उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड आशका गोरडिया से अपनी बेटी समायरा का ध्यान रखने तक को कह दिया था।

जूही ने लिखा, 'मैं आशका गोरडिया के घर पर थी। जहां से रात में 10.30-11 बजे के बीच मुझे अस्पताल ले जाया गया. मैं सांस नहीं ले पा रही थी, लेकिन आश्चर्यजनक ये था कि मेरी मेडिकल रिपोर्ट्स ठीक थी। मुझे लग रहा था जैसे मैं 5 मिनट भी नहीं बच पाऊंगी। मैंने आशका को कहा कि वो मेरे बाद मेरी बेटी का ध्यान रखे। उस पल मैंने सभी को माफ कर दिया था, जिन्होंने मेरे साथ गलत किया था। मेरे दिल में किसी के लिए कोई गिला शिकवा नहीं था। कोई भी नेगेटिव फीलिंग्स नहीं थी।'

जूही ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए लिखा कि पूरी दुनिया सोचती है कि मैं बहुत स्ट्रॉन्ग महिला हूं, लेकिन हम स्ट्रॉन्ग महिला के पास दिल होता है जो कई बार दुखता है। मेरा भी कई बार दिल दुखा है लेकिन उस पल में मुझे ना अपने तलाक का ख्याल आया, ना सिंगल पेरेंट होने का, ना अपनी जिंदगी की परेशानियों का बारे में। मैं उस समय में जो कुछ भी देख सकती थी वो था मेरी बेटी का चेहरा और जिंदा रहने की इच्छा। वो पल था अहसास (Realisation) का। उस समय मुझे अहसास हुआ कि हम कितने छोटे हैं और अपनी परेशानियों को कितना बड़ा बना देते हैं। दुनिया इतनी बड़ी है और हम खुद को इसका केंद्र समझ लेते हैं और इसका रिमोट हमारे हाथ में नहीं है। 

इस गंभीर बीमारी की वजह से बेवजह रोना चाहती हैं आलिया भट्ट, जानकर आप भी हो जाएंगे शॉक्ड

टीवी एक्ट्रेस अनीता ने 'बेबी बंप' के साथ शेयर की फोटो

जूही ने लिखा कि मैं वहीं हूं लेकिन मेरी आत्मा अब बदल चुकी है। जो भी मेरे पास है मैं उससे खुश हूं और आभारी हूं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Juhi Parmar (@juhiparmar14) on

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series, Bigg Boss 20 News, Bigg Boss Winners OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़होली के दिन बाल-बाल बचीं ये एक्ट्रेस, ऐसे हुआ मौत से सामना!