Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Jug Jugg Jeeyo: Neetu Kapoor Says Kiara Advani Will be the best wife Amid rumoured relationship with Sidharth Malhotra - Entertainment News India

Jug Jugg Jeeyo: नीतू कपूर ने बताया कियारा आडवाणी बनेंगी कैसी वाइफ, क्या सुन रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा?

बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिलेशनशिप में होने की खबरें तेजी से चल रही हैं। इसी बीत जुग जुग जियो की एक्ट्रेस नीतू कपूर ने एक्ट्रेस को लेकर कुछ कह दिया है।

Deepali Srivastava लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीTue, 21 June 2022 10:04 AM
हमें फॉलो करें

फिल्म 'जुग जुग जियो' (Jug Jugg Jeeyo) 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor), अनिल कपूर (Anil Kapoor), वरुण धवन (Varun Dhawan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) लीड रोल में हैं। सभी स्टार्स इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी बीच एक्ट्रेस नीतू कपूर ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कियारा की शादी को लेकर कुछ बातें कही हैं। जी हां, कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिलेशनशिप में होने की खबरें काफी दिनों से चल रही हैं, लेकिन कपल ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन अब नीतू कपूर की इस बात से लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस कंफर्म रिलेशनशिप में हैं और जल्द शादी भी कर सकती हैं।

तलाक और ब्रेकअप पर बोलीं नीतू कपूर

नीतू कपूर ने आजकल की शादी और रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा, 'आजकल कोई भी इंसान एक जैसा नहीं होता, सभी के पास अपनी अलग परेशानियां होती है। लेकिन लोगों को धैर्य रखना चाहिए। आपको हमेशा खुशनुमा शादी नहीं मिलेंगी, इसमें कई चुनौतियों का सामना करना होगा, त्याग करने होंगे। आपको खुद इसे अच्छा बनाना होगा। अगर आप थक गए या बोर हो गए तो आप तलाक ले लेंगे या ब्रेकअप कर लेते हैं। हम इस फैसले को लेने में काफी जल्दबाजी कर लेते हैं लेकिन लोगों को सब्र रखना चाहिए और चीजों को सही करने की कोशिश करनी चाहिए।'

कैसी वाइफ बनेंगी कियारा?

एक्ट्रेस ने कियारा पर बात करते हुए कहा, 'कियारा बहुत अच्छी इंसान हैं और वह बेस्ट वाइफ बनेंगी। वह काफी स्वीट और प्यारी हैं।' बता दें, पिछले दिनों ही कियारा-सिड मुंबई के एक इवेंट में साथ दिखे थे। कपल एक दूसरे में खोकर बात कर रहे थे और उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ था।

नीतू कपूर का कमबैक

नीतू कपूर ने दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर से साल 1980 में शादी रचाई थी। दोनों ने अपनी शादी को आखिर तक प्यार भरा बनाए रखा और अब एक्ट्रेस उनकी यादों के सहारे जी रही हैं। नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी से दो बच्चे रिद्धिमा कपूर साहनी और एक्टर रणबीर कपूर हैं। फिल्म जुग जुग जियो से एक्ट्रेस एक्टिंग की दुनिया में कमबैक कर रही हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें