Box Office Collection : वरुण की 'जुड़वा 2' ने की धमाकेदार कमाई
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म 'जुड़वा 2' बड़े पर्दे पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म 29 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और अब तक करीब 60 करोड़ रुपए कमा चुकी है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट कर...
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म 'जुड़वा 2' बड़े पर्दे पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म 29 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और अब तक करीब 60 करोड़ रुपए कमा चुकी है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म की अब तक की कमाई के बारे में बताया है।
फिल्म ने शुक्रवार को यानी रिलीज के दिन 16.10 करोड़ की कमाई थी। वहीं शनिवार को फिल्म ने 20.55 करोड़ और रविवार को भी अच्छा बिजनेस करते हुए 22.60 करोड़ कमाई की। फिल्म ने अब तक 59.25 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
'जुड़वा 2' में वरुण धवन का डबल रोल है। इसमें वो प्रेम और राज दो लोगों का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में वरुण, तापसी और जैकलीन के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। 'जुड़वा 2' 1997 में आई सलमान खान की फिल्म 'जुड़वा' की रीमेक है। 'जुड़वा' में सलमान खान डबल रोल में थे।
#Judwaa2 Fri 16.10 cr, Sat 20.55 cr, Sun 22.60 cr. Total: ₹ 59.25 cr. India biz... Will score BIG numbers again today [holiday]...
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 2, 2017