Ek Villain Return Trailer Review: सस्पेंस-थ्रिल से भरा ट्रेलर, जॉन, अर्जुन या दिशा-तारा हैं असली विलेन!
जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर की कहानी देखकर पता चल रहा है कि ये पहले पार्ट से काफी अलग और नई है।

इस खबर को सुनें
जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत होती है राकेश महादकर से जोो पिछली फिल्म में विलेन था यानी कि रितेश देशमुख से। इसके बाद कहा जाता है कि राकेश ने 18 लड़कियों का मर्डर किया था। शायद आप लोगों को लगा की कहानी खत्म, लेकिन 8 साल बाद एक विलेन रिटर्न। फिर बताया जाता है कि एक नया विलेन आया है जो उन लड़कियों को मारता है जो वन साइड लव को रिजेक्ट करती हैं। फिर होती है जॉन की एंट्री। ऐसा लगता है कि जॉन विलेन हैं कि तभी अर्जुन भी सामने आते हैं और दोनों खुद को विलेन बताते हैं। दोनों के बीच टक्कर देखने को मिलती है।
दोनों ही आपस में एक-दूसरे से भिड़ते हैं। फिर आती हैं फिल्म की दोनों एक्ट्रेसेस। दिशा पाटनी जहां जॉन के साथ रोमांस करती हैं। वहीं अर्जुन और तारा के बीच रोमांटिक केमसिट्री दिखाई जाती है। दोनों ही एक्ट्रेस अपने-अपने पार्टनर के साथ खुश होती हैं, लेकिन आखिर में दोनों एक्ट्रेस भी अलग अवतार में नजर आती हैं और लगता है कि वे भी विलेन हैं।