फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment NewsJio World Plaza launch in Mumbai Ranveer Singh Deepika Padukone Alia Bhatt with Nita Ambani Mukesh Ambani

Photos: 'जियो वर्ल्ड प्लाजा' हुआ लॉन्च, अंबानी परिवार के साथ इन बॉलीवुड सितारों ने लगाए चार चांद

Jio World Plaza: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने देश के सबसे बड़े लग्जरी मॉल की शुरुआत की है। एक नवंबर से मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित 'जियो वर्ल्ड प्लाजा' आम जनता के लिए खुल जाएगा।

Photos: 'जियो वर्ल्ड प्लाजा' हुआ लॉन्च, अंबानी परिवार के साथ इन बॉलीवुड सितारों ने लगाए चार चांद
Vartika Tolaniलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 01 Nov 2023 02:01 AM
ऐप पर पढ़ें

देश का सबसे बड़ा लग्जरी मॉल 'जियो वर्ल्ड प्लाजा' लॉन्च हो गया है। मुंबई में हुए लॉन्च इवेंट में पूरा अंबानी परिवार नजर आया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ पोज देते दिखाई दिए। अंबानी परिवार के इस कार्यक्रम में बॉलीवुड कई सारे सेलेब्स ने शिरकत की। कुछ ने तो इवेंट के दौरान स्टाइलिश अवतार में रेड कार्पेट पर रैम्प वॉक भी किया।

ये सेलेब्स आए नजर
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने जियो वर्ल्ड प्लाजा में धांसू एंट्री मारी। वहीं मलाइका अरोड़ा, भूमि पेडनेकर, करीना कपूर खान, रितेश देशमुख और जेलेनिया समेत कई सेलेब्स रेड कार्पेट पर अपने फैशन का जलवा दिखाते नजर आए। यहां देखिए इवेंट की झलकियां।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें