OMG! एक ही चप्पल शेयर कर रही हैं जाह्नवी और खुशी, ये रहा सबूत
श्रीदेवी का दुनिया को यूं अचानक अलविदा कह देने से बोनी कपूर और उनकी बेटियों की जिंदगी जैसे थम सी गई थी। समय के साथ-साथ अब तीनों की जिंदगी पटरी पर आ रही है। श्रीदेवी के जाने के बाद से बोनी कपूर के...
श्रीदेवी का दुनिया को यूं अचानक अलविदा कह देने से बोनी कपूर और उनकी बेटियों की जिंदगी जैसे थम सी गई थी। समय के साथ-साथ अब तीनों की जिंदगी पटरी पर आ रही है। श्रीदेवी के जाने के बाद से बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर से भी उनके रिश्ते सुधरते नजर आ रहे हैं। आए दिन उनके घर के बाहर स्पॉट होना और डिनर के लिए साथ में जाना इसी का सबुत है कि इनके बीच की दूरियां कम हो रही हैं। बीते दिनों जाह्नवी कपूर और बोनी कपूर को अर्जुन की बहन अंशुला के साथ डिनर के लिए जाते देखा गया था। उस समय जाह्नवी ने न्यूड कलर की ब्लॉक हील सैंडल पहनी थी। उनकी ड्रेस के साथ वो काफी सूट कर रही थी। लेकिन जाह्नवी की यही सैंडल खुशी कपूर को पहने भी देखा गया। जी हां, फ्रेंड्स के साथ लंच पर गईं खुशी कपूर ने भी वहीं न्यूड कलर की ब्लॉक हील सैंडल पहनी हैं, जो बीते दिनों जाह्नवी को पहने देखा गया था।