jawan reaches 1000 cr at global box office gadar 2 pathaan baahubali 2 hindi total collection comparison Jawan पहुंची 1000 करोड़ के करीब, अगले हफ्ते बाहुबली 2 और गदर 2 का टूटेगा रिकॉर्ड!, Entertainment Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़jawan reaches 1000 cr at global box office gadar 2 pathaan baahubali 2 hindi total collection comparison

Jawan पहुंची 1000 करोड़ के करीब, अगले हफ्ते बाहुबली 2 और गदर 2 का टूटेगा रिकॉर्ड!

Jawan Box Office: जवान का 2 हफ्तों का टोटल ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ चुका है। फिल्म 1000 करोड़ के काफी नजदीक पहुंच चुकी है। ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो मूवी अगले हफ्ते कुछ और रिकॉर्ड्स तोड़ देगी।

Kajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबईFri, 22 Sep 2023 04:51 PM
share Share
Follow Us on
Jawan पहुंची 1000 करोड़ के करीब, अगले हफ्ते बाहुबली 2 और गदर 2 का टूटेगा रिकॉर्ड!

जवान को थिएटर्स में लगे 2 हफ्ते हो चुके हैं। मूवी अभी भी रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। मूवी का 21 सितंबर तक का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन शाहरुख खान की वाइफ गौरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। जिसके मुताबिक, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 1000 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने 2 हफ्तों की भारत में हिंदी की कमाई के आंकड़े साझा किए हैं। साथ ही यह भी बताया है कि तीसरे वीक में जवान किन-किन फिल्मों को पीछे छोड़ देगी। 

जवान की अब तक की कमाई 
जवान इस साल शाहरुख खान की दूसरी ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर अब तक की कमाई 1000 करोड़ के करीब है। ऑफिशियल कमाई गौरी खान ने शेयर की है। जिसके मुताबिक जवान ने 937.61 करोड़ रुपये ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए हैं। यह कमाई 21 सितंबर तक का टोटल है। 

तीसरे वीकेंड गदर 2 होगी पीछे
मूवी बिजनस ऐनालिस्ट तरण आदर्श ने जवान की 2 हफ्तों की कमाई पर ट्वीट किया है। इसके मुताबिक, जवान तीसरे वीकेंड में 500 करोड़ का मार्क पार कर जाएगी। इसके साथ ही यह बाहुबली हिंदी और गदर 2 के लाइफटाइम बिजनस से आगे निकल जाएगी। 

जवान का टोटल हिंदी कलेक्शन
दूसरे वीक में शुक्रवार 18.10 करोड़, शनिवार 30.10 करोड़, संडे 34.26 करोड़, सोमवार 14.25 करोड़, मंगलवार 12.90 करोड़, बुधवार 8.60 करोड़, गुरुवार 7.25 करोड़ रुपये कमाई हुई। यह इंडिया का सिर्फ हिंदी भाषा का बिजनस है। इसका टोटल 473.44 करोड़ है।

पठान, बाहुबली, गदर 2 का कलेक्शन
बता दें कि जवान के साथ गदर 2 भी सिनेमाघर में जमी हुई है। इसकी रफ्तार जरूर कम हुई है। टोटल कलेक्शन 522 करोड़ पहुंच चुका है। इसमें कुछ करोड़ रुपये और ऐड होने की उम्मीद है। बाहुबली 2 के हिंदी कलेक्शन की बात करें तो यह 510.99 करोड़ है। पठान का हिंदी कलेक्शन 524 करोड़ रुपये है। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।