पहले 'जवान' फिर 'पठान'...शाहरुख के साथ क्यों होती हैं दीपिका? एक्ट्रेस बोलीं- मैं उन लोगों में से हूं जिनके साथ...
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण साथ में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। ऑन-स्क्रीन तो दोनों की क्रेमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता है। लेकिन, ऑफस्क्रीन दोनों का रिश्ता कैसा है? आइए जानते हैं।

पहले 'पठान' और अब 'जवान'...शाहरुख खान की लगभग हर फिल्म में दीपिका पादुकोण रहती हैं। कुछ फिल्मों में उनका कैमियो हाेता है तो कुछ में वह मुख्य भूमिका में नजर आती हैं। लेकिन, ऐसा क्यों होता है? इस बात का खुलासा खुद दीपिका पादुकोण ने किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने और शाहरुख खान के रिश्ते पर भी खुलकर बात की है। आइए जानते हैं क्या बोलीं दीपिका पादुकोण।
शाहरुख के साथ अपने समीकरण पर दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया, 'आप और शाहरुख खान पांच से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। सारी फिल्में हिट रही हैं। ऐसे में फैंस आपको शाहरुख खान का लकी चार्म बुला रहे हैं'। इस पर दीपिका ने द वीक को दिए इंटरव्यू में कहा, “शाहरुख और मैं...हम दोनों एक-दूसरे पर बहुत भरोसा करते हैं। हम दोनों एक-दूसरे की बहुत इज्जत भी करते हैं। शायद इसलिए मैं उन कुछ लोगों में से एक हूं जिनके सामने वह इतने ओपन हैं। हमारा रिश्ता लक से कहीं ज्यादा है।' याद दिला दें, दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ की थी। उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'ओम शांति ओम' में शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर किया था।
'जवान' में शाहरुख खान की मां के किरदार में नजर आईं दीपिका
'जवान' में शाहरुख खान ने दो किरदार- विक्रम राठौड़ और आजाद निभाए हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, विक्रम राठौड़ (शाहरुख खान का बाप वाला किरदार) की बीवी बनी हैं। वहीं आजाद (शाहरुख खान का बेटे वाला किरदार) की मां। 'जवान' में उनके किरदार का नाम ऐश्वर्या राठौड़ होता है।
