फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment NewsJawan day 18 worldwide collection just little far away from the Pathaan

Day 18: संडे को 'जवान' की बल्ले-बल्ले, 'पठान' के कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन से बस इतना दूर

'जवान' के 18वें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। फिल्म रविवार को 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। अब शाहरुख खान अपनी ही फिल्म 'पठान' को पीछे छोड़ने वाले हैं।

Day 18: संडे को 'जवान' की बल्ले-बल्ले, 'पठान' के कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन से बस इतना दूर
Shrilataलाइव हिंदुस्तान,मुंबईSun, 24 Sep 2023 08:09 PM
ऐप पर पढ़ें

2023 की शुरुआत शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान से की। ऐसे वक्त में जब बॉलीवुड में एक के बाद एक फिल्में पिट रही थीं तब 'पठान' ने नई उम्मीद दी। उसके बाद शाहरुख की दूसरी फिल्म 'जवान' आई जो जल्द ही 'पठान' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी। किंग खान ने फिर से साबित कर दिया है कि वह वाकई बॉलीवुड के किंग हैं। उनकी पिछली फिल्म का रिकॉर्ड वह ही तोड़ने वाले हैं। वीकडेज में 'जवान' की कमाई में थोड़ी कमी दिखाई दी लेकिन वीकेंड में तो जैसे बहार ही लौट आई। पिछले कुछ दिनों से इसके 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने का इंतजार किया जा रहा था। आखिरकार फिल्म ने रविवार को यह कर दिखाया।

पठान से थोड़ा पीछे
18वें दिन 'जवान' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। वेब पोर्टल Sacnilk ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 'जवान' ने दुनियाभर में 1000 करोड़ कमा लिए हैं। यह ऐसा करने वाली सबसे तेज बॉलीवुड फिल्म बन गई है। 'पठान' का वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन 1050 करोड़ है। साफ है कि एक-दो दिनों में 'जवान' आगे निकल जाएगी। अंतिम आंकड़े सोमवार की शाम तक आएंगे।

रविवार को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट्स ने 17वें दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन का आधिकारिक आंकड़ा शेयर किया। फिल्म ने शनिवार तक कुल 979.08 करोड़ कमा लिए।  

गदर 2 को पछाड़ा
'जवान' ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर पहले ही बन चुकी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हिंदी वर्जन में सबसे तेजी से 500 करोड़ में पहुंचने वाली फिल्म बन गई है। इसने सनी देओल की 'गदर 2' को मात दे दी है। 'गदर 2' को 500 करोड़ तक पहुंचने में 24 दिन लग गए थे।  

बन सकती है साल की सबसे बड़ी फिल्म
एक ही साल में दो 1000 करोड़ी फिल्में देने वाले शाहरुख पहले एक्टर बन गए हैं। 'पठान' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1050 करोड़ रहा जबकि 18 दिन में 'जवान' 1000 करोड़ हो गई है। संभावना है 'जवान' 2023 की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी क्योंकि इस साल इतने बड़े लेवल की अब और कोई फिल्म नहीं आने वाली है। 'डंकी' और 'टाइगर 3' रिलीज होंगी लेकिन वे साल के आखिर में आएंगी और उसके कलेक्शन का बड़ा आंकड़ा 2024 से आएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें