Jawan Day 7: गिरता जा रहा 'जवान' की कमाई का ग्राफ, क्या थम गया बॉलीवुड के बादशाह का जादू?
Jawan Day 7 Box Office Collection: सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान ने पहले ही वीकेंड में ना जाने कितने रिकॉर्ड तोड़ दिए, लेकिन अब वीक डेज में फिल्म की कमाई का ग्राफ नीचे गिरता जा रहा है।

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की कमाई का ग्राफ सोमवार के बाद से गिरता ही चला जा रहा है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात करें तो मंगलवार तक फिल्म 345 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी थी। तो क्या कमाई का गिरता ग्राफ यह बता रहा है कि SRK का जादू बॉक्स ऑफिस पर धीमा पड़ रहा है?
गिरता जा रहा 'जवान' की कमाई का ग्राफ
विशेषज्ञों की मानें तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है। दरअसल वीक डेज में फिल्म की कमाई का ग्राफ थोड़ा कम ही रहता है। हालांकि वीकेंड में फिल्म फिर एक बार जोर दिखाएगी और आंकड़े बेहतर होते दिखेंगे। बात करें फिगर्स की तो ओपनिंग डे पर 75 करोड़ और पहले रविवार पर 81 करोड़ रुपये का बिजनेस करने वाली शाहरुख खान की फिल्म जवान के नंबर्स सोमवार के बाद से नीचे गिरते जा रहे हैं।
Day 7 पर कितना रह सकता है कलेक्शन?
सोमवार को फिल्म ने 32 करोड़ 92 लाख रुपये का बिजनेस किया था। मंगलवार को कमाई और कम हुई, और इस फिल्म ने लगभग 26 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई से जुड़े आंकड़े जारी करने वाले एक पोर्टल ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि फिल्म आज बुधवार को 21 से 25 करोड़ के बीच कमा सकती है।
वीकेंड में फिर जोर दिखाएगी SRK की फिल्म
मंगलवार देर रात तक 5 करोड़ 8 लाख रुपये की टिकटें एडवांस में बुक कर ली गई थीं। यानि फिल्म का इतनी कमाई करना तो पक्का है। फिल्म के पुराने रिकॉर्ड और थिएटर्स में फुटफॉल रेशियो के आधार पर ट्रेड एनालिस्ट ने यह आंकड़ा बताया है। लेकिन असल आंकड़ा इससे अलग हो सकता है। फिलहाल एक बात जो साफ है वो यह कि 'जवान' अभी तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और आगे भी इसी क्रम में आगे बढ़ रही है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


