Jawan Day 26: फिर ट्रैक पर लौटी जवान, पार किया 600 करोड़ का आंकड़ा, सोमवार की कमाई कर देगी हैरान
डायरेक्टर एटली ने जवान के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, नयनतारा जैसे कई दिग्गज कलाकारों ने लीड रोल निभाते हुए अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है।

Jawan Box Office Collection Day 26: शाहरुख खान की फिल्म जवान एक बार फिर से अपने पुराने ट्रैक पर लौटती नजर आ रही है। डायरेक्टर एटली की जवान ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के जो झंडे गाड़े उसके आगे कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी ब्रेक हो गए। फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और नयनतारा जैसे कई दिग्गज कलाकारों ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ का कलेक्शन कर धमाल मचा दिया था।
यही नहीं कमाई के मामले में शाहरुख ने अपनी ही फिल्म पठान तक को पीछे कर दिया। जवान ने कुछ ही दिनों में बड़े आराम से 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं, अब फिल्म ने 600 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर दिया है। बता दें कि आज यानी 26वें दिन जवान ने अपना ये पड़ाव भी पूरा कर लिया। फिल्म छह सौ करोड़ के आगे निकल गई है। आइए जानते हैं कि जवान रिलीज के 26वें दिन यानी सोमवार को कितना कलेक्शन कर सकती है...
सोमवार को पार किया 600 करोड़ का आंकड़ा
शाहरुख खान स्टारर फिल्म जवान ने शनिवार को 8.5 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, रविवार को 9.37 करोड़ का। ये अभी रफ डेटा। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार 26वें दिन यानी सोमवार को 8.00 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। अगर ये आंकड़ा सही रहा तो रविवार को जवान नया रिकॉर्ड बनाते हुए 600 करोड़ पार कर लेगी। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई 612.82 करोड़ रुपये हो जाएगी।
डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
1 दिन- 75 करोड़
2 दिन- 53.23 करोड़
3 दिन- 77.83 करोड़
4 दिन- 80.10 करोड़
5 दिन- 32.92 करोड़
6 दिन- 26.00 करोड़
7 दिन- 23.03 करोड़
8 दिन- 21.06 करोड़
9 दिन- 19.10 करोड़
10 दिन- 31.8 करोड़
11 दिन- 36.85 करोड़
12 दिन- 16.25 करोड़
13 दिन- 14.4 करोड़
14 दिन- 9.6 करोड़
15 दिन- 8.1 करोड़
16 दिन- 7.6 करोड़
17 दिन- 12.25 करोड़
18 दिन- 14.95 करोड़
19 दिन- 5.4 करोड़
20 दिन- 4.9 करोड़
21 दिन- 4.85 करोड़
22 दिन- 5.97 करोड़
23 दिन- 5.05 करोड़
24 दिन- 8.05 करोड़
25 दिन- 9.37 करोड़
26 दिन- 8.00 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)
लाइफटाइम कलेक्शन- 612.82 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)
जानें किस दिन रिलीज होगी SRK की डंकी
जवान के बाद अब SRK अपनी आने वाली फिल्म डंकी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पठान और जवान के बाद शाहरुख की ये इस साल की तीसरी बड़ी फिल्म होगी। डंकी क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डंकी में फैंस को शाहरुख के साथ तापसी पन्नू की जोड़ी देखने को मिलने वाली है।
