Janhvi Kapoor ने शनाया कपूर और दोस्तों संग की पार्टी, फोटोज देखकर लोगों ने पूछा- बॉयफ्रेंड है क्या?
जान्हवी कपूर ने शनाया कपूर और कुछ कॉमन दोस्तों के साथ पार्टी की। इस धमाकेदार पार्टी की फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है। अब फैन्स इन तस्वीरों को देखकर कई तरह के सवाल कर रहे हैं।
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) कजिन शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) और कुछ खास दोस्तों के साथ एक पार्टी में शामिल हुईं। इस पार्टी की फोटोज उन्होंने कोलाज बनाकर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जान्हवी और शनाया कपूर ग्लैमरस लुक में दिख रही हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी और लोगों ने उस पर कमेंट करना शुरू कर दिया। फोटोज में जान्हवी कपूर ओरहान अवात्रामणि के साथ पोज दे रही हैं, ये देखकर उनके फैन्स को अच्छा नहीं लग रहा है।
जान्हवी-शनाया का हॉट अंदाज
जान्हवी कपूर और शनाया कपूर इस पार्टी में हॉट लुक में दिख रही हैं। जान्हवी येलो कलर की ड्रेस में ग्लैमरस दिख रही हैं तो वहीं शनाया कपूर ब्लैक ड्रेस में जलवा बिखेर रही हैं। दोनों ही बेहद खूबसूरत दिख रही हैं और फैन्स इनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
दोस्त संग जान्हवी ने दिए पोज
इन सभी फोटोज में जान्हवी कपूर खास दोस्त ओरहान अवात्रामणि के साथ पोज दे रही हैं। बता दें, ओरहान कुछ दिनों पहले नीसा देवगन के साथ भी पार्टी में नजर आए थे। इसके पहले वह जान्हवी और खुशी कपूर के साथ ऊटी की ट्रिप पर भी गए थे।
फैन्स को हुई जलन
ओरहान के साथ जान्हवी कपूर के खास पोज को देखकर फैन्स को जलन होने लगी और उन्होंने अलग-अलग कमेंट करने शुरू कर दिए। एक फैन ने लिखा- इस लड़के के ही अच्छे दिन है। तो वहीं दूसरे ने पूछा- क्या ये आपका बॉयफ्रेंड है? एक यूजर ने लिखा- ये लड़का कौन है? तो वहीं एक फैन ने लिखा- ये लड़का अरबपति का बेटा है।
ये भी पढ़ें- मां श्रीदेवी को याद कर भावुक हुईं जाह्नवी कपूर, इंस्टाग्राम पर लिख दी ये दिल को छूने वाली बात
वर्कफ्रंट में क्या चल रहा है
जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म रूही में नजर आई थीं। अब एक्ट्रेस फिल्म गुड लक जेरी और मिली की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। इसके बाद भी एक्ट्रेस के पास कई फिल्में बकेट में हैं। जान्हवी की फिल्मी लिस्ट में बवाल और मि. मिसेज माही है, जिसकी शूटिंग वह जल्दी शुरू करेंगी।