Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़janhvi kapoor ishaan khatter karva chauth video viral

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर का ये करवा चौथ वीडियो वायरल

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर हाल ही में मनीष पॉल के शो में पहुंचे। इस दौरान दोनों साथ में खूब मस्ती करते नजर आए। दोनों ने साथ में डांस किया और इसके साथ ही बॉलीवुड की 2 बेस्ट ऑस्क्रीन जोड़ी राज...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 14 Oct 2019 09:45 PM
हमें फॉलो करें

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर हाल ही में मनीष पॉल के शो में पहुंचे। इस दौरान दोनों साथ में खूब मस्ती करते नजर आए। दोनों ने साथ में डांस किया और इसके साथ ही बॉलीवुड की 2 बेस्ट ऑस्क्रीन जोड़ी राज कपूर-नरगिस और शाहरुख खान-काजोल को ट्रिब्यूट दिया। जाह्नवी और ईशान ने फिल्म 'श्री 420' के फेमस गाने 'प्यार हुआ इकरार हुआ' पर डांस किया। इसके बाद फिर दोनों ने 'दिलवाले दुल्हनिया' ले जाएंगे का एक सीन रीक्रेट किया। इसके साथ ही दोनों ने फिल्म का करवा चौथ वाला सीन को भी रीक्रेट किया। सीन में जान्हवी छन्नी से ईशान का चेहरा देखती हैं और ईशान उन्हें पानी पिलाते हैं। ईशान को पानी पिलाते ही जान्हवी फिर बेहोश होने की एक्टिंग करती हैं। इस सीन के दौरान दोनों दोनों की केमेस्ट्री बहुत प्यारी लग रही थी।

जाह्नवी ने शो के प्रोमो का वीडियो शेयर किया है जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

बता दें कि जाह्नवी और ईशान ने फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिक्स रिस्पॉन्स मिला था। दोनों की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो जाह्नवी के पास अभी कई प्रोजेक्ट्स हैं। जाह्नवी जल्द ही 'रूही आफ्जा', 'गुंजन सक्सेना की बायोपिक', 'तख्त' और 'घोस्ट स्टोरीज' में नजर आने वाली हैं।

वहीं ईशान खट्टर की अपकमिंग फिल्म खाली-पीली है। इस फिल्म में ईशान के साथ अन्नया पांडे लीड रोल में हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें