जाह्नवी कपूर ने किया हैवीवेट वर्कआउट, वायरल हो रहा वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर काफी फिटनेस फ्रीक हैं। वह खुद को फिट रखने के लिए जिम में खूब मेहनत करती हैं। उनके वर्कआउट के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अब उनका एक नया वीडियो वायरल...
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर काफी फिटनेस फ्रीक हैं। वह खुद को फिट रखने के लिए जिम में खूब मेहनत करती हैं। उनके वर्कआउट के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अब उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हैवीवेट एक्सरसाइज करती नजर आ रही है।
वीडियो में वह अपने कंधों पर हैवीवेट लेकर स्क्वॉट्स करती नजर आ रही हैं. जाह्नवी ब्लू कलर के शॉर्ट्स और व्हाइट कलर की टीशर्ट पहनी हुई है. यह वीडियो जाह्नवी कपूर के इंस्टाग्राम फैन पेज पर अपलोड है। वीडियो को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। फैंस कमेंट बॉक्स में उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बताते चलें कि हाल ही में जाह्नवी नेटफ्लिक्स की मूवी घोस्ट स्टोरीज़ में नजर आई थी। फिल्म में उन्होंने एक नर्स का रोल किया था। इसके अलावा उनकी अगली फिल्म गुंजन सक्सेन: द करगिल गर्ल का पोस्टर काफी समय पहले जारी किया गया था। इसमें वह देश की पहली एयरफोर्स महिला ऑफिसर गुंजन सक्सेना की भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म में उनके अलावा पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी भी अहम रोल में दिखेंगे। फिल्म के निर्देशk शरण शर्मा हैं.