फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment Newsjanhvi kapoor dance with rumoured boyfriend shikhar pahariya in ganpati visarjan Entertainment News India

गणपति विसर्जन पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया के साथ नजर आईं जाह्नवी कपूर, जमकर किया डांस

जाह्नवी कपूर हाल ही में अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी के फंक्शन में पहुचीं। इसके बाद जाह्नवी बीते दिन अंबानी परिवार के गणपति विसर्जन पर पहुंचीं। हालांकि इस दौरान उनके साथ रूमर्ड बॉयफ्रेंड भी दिखे।

गणपति विसर्जन पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया के साथ नजर आईं जाह्नवी कपूर, जमकर किया डांस
Sushmeeta Semwalटीम लाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीFri, 22 Sep 2023 04:41 PM
ऐप पर पढ़ें

अंबानी परिवार ने बीते दिन गणपति बप्पा का विसर्जन किया। इस दौरान कई सेलेब्स पहुंचे और उन्होंने भी बप्पा की विदाई की। इस दौरान के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी एक वीडियो में जाह्नवी कपूर की भी झलक दिखी। हालांकि वह इस दौरान अकेले नहीं बल्कि रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ दिखीं। दरअसल, जाह्नवी के साथ शिखर पहारिया दिखे। आप देखेंगे कि जाह्नवी ने सूट पहना हुआ है वहीं शिखर ने कुर्ता-पजामा। जाह्नवी खूबर जोर-शोर से डांस कर रही हैं और शिखर भी उनके साथ मस्त डांस कर रहे हैं।

जाह्नवी-शिखर की मस्ती
इस दौरान जाह्नवी के चेहरे पर गुलाल लगा है और फूलों की बरसात हो रही है। दोनों डांस करते हुए एक-दूसरे को देखते हैं और फिर डांस करने लगते हैं। दोनों को साथ देखकर फैंस काफी खुश हुए तो एक बार फिर दोनों के रिलेशन की खबर को हवा मिल गई है।

बता दें कि कुछ दिनों से जाह्नवी का नाम शिखर के साथ काफी सुर्खियों में है। पिछले महीने यानी कि अगस्त 2023 में ही जाह्नवी और शिखर आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर गए थे। उस दौरान दोनों ने साथ में भगवान के दर्शन किए थे। वहीं इससे पहले अनंत अंबानी और राधिया की सगाई के दौरान भी जाह्नवी और शिखर पार्टी में पहुंचे थे। दोनों ने पिंक कलर के आउटफिट पहने थे।

पर्सनल लाइफ सुर्खियों में
बता दें कि जबसे जाह्नवी बॉलीवुड फिल्मों में आई हैं तबसे उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में है। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि जाह्नवी, बिजनेसमैन अभिजीत रंजन के बेटे अक्षत रंजन को डेट कर रही हैं। लेकिन जब जाह्नवी की फिल्म धड़क रिलीज हुई तब उनका नाम ईशान खट्टर के साथ जुड़ने लगा। हालांकि बाद में दोनों ने एक-दूसरे को हमेशा दोस्त बताया। 

जाह्नवी की फिल्में
जाह्नवी लास्ट फिल्म बवाल मे नजर आईं जिसमें वरुण धवन लीड रोल में थे। फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। हालांकि अब वह मिस्टर एंड मिसेस माही और देवरा में नजर आएंगी। मिस्टर एंड मिसेस माही में वह राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। तो वहीं देवरा में वह जूनियर एनटीआर के साथ दिखेंगी। इस फिल्म के जरिए जाह्नवी तेलुगू फिल्मों में डेब्यू करेंगी।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े