जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर के ब्रेकअप की असली वजह आई सामने! जानकर नहीं होगा यकीन
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस जान्हवी कपूर इस समय चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। उन्होंने 2018 में फिल्म मेकर शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' से डेब्यू किया था। फिल्म में वह ईशान खट्टर के ऑपोजिट नजर आई...
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस जान्हवी कपूर इस समय चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। उन्होंने 2018 में फिल्म मेकर शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' से डेब्यू किया था। फिल्म में वह ईशान खट्टर के ऑपोजिट नजर आई थीं। ये फिल्म 'सैराट' का हिंदी रिमेक था जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की और एक्ट्रेस को लोकप्रिय बना दिया। लेकिन इस फिल्म से ज्यादा ईशान खट्टर के साथ जान्हवी कपूर की अफेयर की खबरें सामने आई थीं। हालांकि दोनों ने इसे महज अफवाह बताया था। लेकिन अक्सर इन दोनों को साथ में टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। अब अफेयर की खबरों के बाद मीडिया में इनके ब्रेकअप की खबरें आईं। खबरों की मानें तो इस कपल का ब्रेकअप हो गया है और दोनों की ब्रेकअप का सबसे कारण इनका करियर बना है।
दरअसल, डेक्कन क्रॉनिकल के साथ बातचीत में दोनों के करीबी एक सूत्र ने खबर की पुष्टि की है और इनके ब्रेकअप के पीछे असली वजह क्या है इसके बारें में खुलासा किया है। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया कि जान्हवी और ईशान बहुत ही महत्वाकांक्षी है। क्योंकि इन दोनों ने अपने प्यार के बदले अपने करियर को चुना है। क्योंकि जान्हवी की तरफ ईशान का ध्यान बहुत ज्यादा हो रहा था। जब वह धड़ाक को प्रमोट कर रहे थे, तो उसके लिए उसे वहीं खत्म कर देना ठीक था। ऐसे में दोनों ने खुद ही अलग होने का फैसला लिया है और उनका यह फैसला प्रफेशनल है क्योंकि दोनों अपने प्यार के बजाय करियर और काम पर ध्यान देना चाहते हैं। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि ब्रेकअप के बाद जब जान्हवी घोस्ट स्टोरीज को प्रमोट कर रही थीं, तभी ईशान जान्हवी की आने की वजह से वह घबरा गईं और अनकम्फर्टेबल फील करने लगीं। हालांकि बाद में दोनों ने इसे संभाल लिया और बिना एक दूसरे मिले वहां से निकल गए।
फिल्म 'धड़क' के बाद जाह्नवी कपूर को कई फिल्मों के ऑफर आए। जाह्नवी कपूर जल्द ही गुंजन सक्सेना की बायोपिक द कारगिल गर्ल में नजर आएंगी। इस फिल्म के पोस्टर आदि रिलीज हो चुके हैं। इसके बाद वह फिल्म 'दोस्ताना 2' में कार्तिक आर्यन के साथ और फिल्म 'तख्त' में रणवीर सिंह, विकी कौशल, करीना कपीर, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी। करण जौहर की इन दो फिल्मों के अलावा जाह्नवी कपूर राजकुमार राव के साथ फिल्म 'रूहीआफ्जा' में नजर आएंगी।