दीपिका पादुकोण को copy करते हुए नजर आईं Janhavi kapoor, घूमर गाने पर बरपाएंगी कहर
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर पिछले साल फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अपनी इस फिल्म से प्रोड्यूसर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जान्हवी बी-टाउन में अपनी जगह बनाने...

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर पिछले साल फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अपनी इस फिल्म से प्रोड्यूसर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जान्हवी बी-टाउन में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेज में से एक हैं, जो अपने काम से ज़्यादा अन्य कारणों से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं लेकिन अब लगता है कि अपने काम यानि घूमर डांस में काफी चर्चा में रहने वाली हैं। सोशल मीडिया पर जान्हवी घूमर डांस वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि घूमर डांस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म पद्मावत की है। जिसपर जान्हवी कपूर होने वाले फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान करने वाली हैं।
The very talented and gorgeous #JanhviKapoor will surely steal your heart! Watch her esthetic and graceful performance at #Filmfare2019 on 20th April, Saturday at 9 PM. @filmfare
Anytime on @justvoot. pic.twitter.com/3spkZkd9pf
— COLORS (@ColorsTV) April 14, 2019
आपको बता दें कि फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 20 अप्रैल को टीवी पर टेलीकास्ट होंगे। इस इवेंट में जान्हवी ने पहली बार किसी अवॉर्ड फंक्शन में स्टेज पर डांस करेगीं। वे इस दौरान कई गानों पर नाची हैं जिसमें दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावत का गाना घूमर भी शामिल है। घूमर पर उन्होंने पूरी एनर्जी के साथ डांस किया। उनके स्टेप्स ऑरिजनल गाने से अलग हैं लेकिन एनर्जी के मामले में वे कहीं से कम नहीं हैं। फिल्मफेयर और जान्हवी ने सोशल मीडिया पर इस डांस परफॉर्मेंस को वीडियो शेयर किया है। इस दौरान उनके पिता बोनी कपूर, भाई अर्जुन कपूर और बहन खुशी कपूर भी नजर आ रहे हैं।
इन दिनों जान्हवी पहली महिला भारतीय लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक कारगिल गर्ल में काम कर रही हैं। सक्सेना ने कारगिल युद्ध में हिस्सा लिया था। इस फिल्म की कुछ शूटिंग लखनऊ और उसके आस-पास के इलाकों में हुई। फिल्म में जान्हवी के साथ अंगद बेदी और पंकज त्रिपाठी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इसके अलावा जान्हवी, करण जौहर की फिल्म तख्त में काम करेंगी। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें जान्हवी के अलावा करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में होंगे।