ऐंगजाइटी से जूझ रही हैं जैकलीन फर्नांडिस, पोस्ट शेयर कर किया चौंकाने वाला खुलासा
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैन्स के साथ कोई न कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस ने फैन्स को बुरी खबर दी। दरअसल,...
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैन्स के साथ कोई न कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस ने फैन्स को बुरी खबर दी। दरअसल, जैकलीन ने एक योग वीडियो शेयर किया। इसे शेयर करते हुए जैकलीन फर्नांडिस ने बताया कि वह कुछ हफ्तों से ऐंगजाइटी से जूझ रही हैं।
जैकलीन फर्नांडिस लिखती हैं कि मैं कुछ हफ्तों से ऐंगजाइटी (घबराहट) से जूझ रही हूं। हालांकि, वर्तमान के पलों को आप कैसे महसूस कर सकते हैं, हमारे लिए खुश रहने के लिए क्या जरूरी होता है, यह सभी चीजें योग ने मुझे सिखाई हैं। जीवन जीने और उसमें जिंदी रहने के लिए कई बातों का महत्व होता है। आप सभी का दिन शुभ हो, नमस्ते।
वीडियो में जैकलीन फर्नांडिस योग के कई पोज करती नजर आ रही हैं। आपकों बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस ने इससे पहले एक डांस वीडियो शेयर किया था जिसमें वह ‘हंगामा हो गया’ गाने पर डांस करती नजर आई थीं। जैकलीन के इस डांस वीडियो को तीन घंटे में साढ़े चार लाख से भी ज्यादा व्यूज मिले थे। फैन्स को उनका यह वीडियो काफी पसंद आ रहा था। वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकलीन का हाल ही में वीडियो सॉन्ग 'गेंदा फूल' रिलीज हुआ। इसमें वह सिंगर-रैपर बादशाह के साथ नजर आईं थी। इसके अलावा कुछ समय पहले जैकलीन की नेटफ्लिक्स फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' भी रिलीज हुई थी। इसमें उनके काम को बहुत पसंद किया गया था।