Hindi NewsEntertainment NewsJacqueline Fernandes: Celebrating New Year 2020: With Varun Dhawan: Natasha Dalal: Photos: Viral:

स्विट्जरलैंड में वरुण और नताशा के बीच में क्या कर रही हैं जैकलीन?

इस छुट्टी के मौसम में बॉलीवुड के कई सितारे स्विट्जरलैंड में अपनी छुट्टियां मना रहे हैं। इस बार अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस लव बर्ड्स एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल के साथ दिखाई दी...

स्विट्जरलैंड में वरुण और नताशा के बीच में क्या कर रही हैं जैकलीन?
Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीThu, 2 Jan 2020 09:19 PM
हमें फॉलो करें

इस छुट्टी के मौसम में बॉलीवुड के कई सितारे स्विट्जरलैंड में अपनी छुट्टियां मना रहे हैं। इस बार अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस लव बर्ड्स एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल के साथ दिखाई दी हैं। 

स्विट्जरलैंड के गस्टाड में जैकलीन 'फिल्म जुड़वा-2' के को-स्टार वरुण और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा के साथ लंच करती नजर आईं। उन्होंने इस दौरान की एक तस्वीर को साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, '2020 का पहला लंच अद्भुत लोगों के साथ।'

उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए मजाक में वरुण ने लिखा, 'डीआर. (डॉक्टर) तुम्हारा इंतजार कर रहा है जैकऑनलाइन (जैकलीन)।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on

वरुण और जैकलीन ने इसके अलावा बर्फ में स्किंग करके खूब मजे किए। स्किंग एडवेंचर का अपना वीडियो साझा करते हुए जैकलीन ने लिखा, 'मैं हारी, फिर जीती, फिर गिरी।' अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर स्किंग एडवेंचर की अपनी तस्वीरें भी साझा कीं और लिखा, 'वरुण धवन मेरा फेवरेट यहां है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on

इससे पहले वरुण व नताशा, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा और करिश्मा-करीना कपूर के साथ स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मनाते दिखाई दिए थे, जिसके बाद से यह मिनी बॉलीवुड छुट्टी का सीजन बनता नजर आ रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें