Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़jab we met fame actor kishore pradhan dies at 86

86 साल में हुआ इस एक्टर का निधन, 'जब वी मेट' के एक डायलॉग से बटोरी थीं सुर्खियां

बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के दिग्गज एक्टर किशोर प्रधान का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। किशोर प्रधान फिल्मों में अपने कॉमेडी टाइमिंग के लिए काफी मशहूर थे। साल...

86 साल में हुआ इस एक्टर का निधन, 'जब वी मेट' के एक डायलॉग से बटोरी थीं सुर्खियां
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSat, 12 Jan 2019 03:27 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के दिग्गज एक्टर किशोर प्रधान का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। किशोर प्रधान फिल्मों में अपने कॉमेडी टाइमिंग के लिए काफी मशहूर थे। साल 1998 में रिलीज हुई शाहिद कपूर और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म जब वी मेट में उनका एक डायलॉग काफी फेमस हुआ था। महज 2 मिनिट के रोल से ही उन्होंने खूब वाह-वाही बटोरी थी।

URI Box Office Collection Day 1: विक्की कौशल की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

'अकेली लड़की खुली हुई तिजोरी की तरह होती है'...
इस फिल्म में किशोर प्रधान ने करीना के साथ स्क्रीन शेयर किया था। फिल्म में उनका सिर्फ एक ही डायलॉग ‘अकेली लड़की खुली हुई तिजोरी की तरह होती है’था। भले ही उनके पास ये एक ही डायलॉग था, लेकिन आज भी ये सीन और डायलॉग फैंस को बखूबी याद है। जाने माने मराठी लेखक और कवि चंद्रशेखर गोखले ने सोशल मीडिया पर किशोर प्रधान को श्रद्धाजंली देते हुए कहा है कि उन्हें उनकी मिमिक्री के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

थिएटर के दिनों से ही था एक्टिंग का कीड़ा...
किशोर प्रधान का बचनप नागपुर में गुजरा और यही पर उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई भी की। कॉलेज के दिनों से ही किशोर प्रधान ने स्ट्रीट प्ले और कॉलेज फंक्शंस में एक्टिंग करना शुरु कर दिया था। किशोर को आखिरी दफा मराठी फिल्म शुभ लगन सावधान में देखा गया था। किशोर ने 100 से ज्यादा थिएटर प्ले किए थे और 18 इंग्लिंश प्ले में उन्होंने अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया था।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें