WHAT! अपनी शादी की तस्वीरों को बेचेंगे विरुष्का, वजह जानकर चौंक जाएंगे
11 दिसंबर को इंडियन टीम के कैप्टन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। दोनों का इस तरह गुपचुप तरीके से शादी करना सभी लोगों के लिए काफी चौंकाने...
अपनी शादी की तस्वीरों को बेचेंगे विराट-अनुष्का, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
11 दिसंबर को इंडियन टीम के कैप्टन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। दोनों का इस तरह गुपचुप तरीके से शादी करना सभी लोगों के लिए काफी चौंकाने वाली खबर थी। विराट और अनुष्का की शादी की फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इसी बीच ये खबर भी तेजी से वायरल हो रही है कि विराट और अनुष्का अपनी शादी की तस्वीरों को बेचने वाले हैं।
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों अपनी शादी की तस्वीरों को बेचेंगे और बेचने के बाद मिलने वाले पैसों को चैरिटी के लिए देंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों शादी की तस्वीरों को एक अमेरिकन फैशन मैगजीन को बेचने वाले हैं और इनसे मिले पैसों को वो दान देंगे।
PHOTOS: शादी के बाद मुंबई लौटा अनुष्का शर्मा का परिवार, लेकिन...
SHOCKING: इस मशहूर डायरेक्टर ने खोली सलमान और कैटरीना के रिश्ते की पोल कहा, काश दोनों...
देखें शादी की तस्वीरें
शादी के बाद मुंबई लौटा अनुष्का शर्मा का परिवार, लेकिन...
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के बाद अब अनुष्का का पूरा परिवार वापस मुंबई लौट आया है। बुधवार शाम को अनुष्का के मम्मी, पापा और भाई को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हालांकि इन सबके साथ अनुष्का और विराट वापस नहीं आए।
अभी तक इस बात का भी खुलासा नहीं हुआ है कि दोनों वापस कब आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जब साउथ अफ्रीका से वापस आएंगे उसके बाद सीधा अनुष्का के पेरेंट्स के घर अंधेरी के बद्रीनाथ अपार्टमेंट में जाएंगे और उसके बाद अपने वर्ली वाले नए घर में जाएंगे।
21 दिसंबर को दिल्ली में दोनों की रिसेप्शन पार्टी होगी।